फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids in west bengal sandeshkhali against tmc leader shahjahan sheikh in land grabbing case

ED: संदेशखाली में ईडी की छापेमारी, टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर हुई कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Mar 2024 09:01 AM IST
सार

शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में भी आरोपी है। राशन घोटाले के मामले में ही ईडी की एक टीम बीती 5 जनवरी को शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने संदेशखाली गई थी, लेकिन शाहजहां शेख के समर्थकों ने ईडी की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई ईडी अधिकारी घायल हो गए।

विज्ञापन
ED raids in west bengal sandeshkhali against tmc leader shahjahan sheikh in land grabbing case
ईडी की छापेमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडी ने आज सुबह पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी गिरफ्तार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर जमीन कब्जाने के मामले में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये छापेमारी संदेशखाली में शाहजहां शेख के ईंट-भट्ठे के साथ-साथ धमखाली में उसके ठिकाने पर भी की जा रही है। ईडी के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में केंद्रीय बल के जवान भी है। 
विज्ञापन


राशन घोटाले और ईडी टीम पर हमले का भी आरोपी है शाहजहां शेख
टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर कई मामले चल रहे हैं। बीते दिनों ही उसे गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह सीबीआई की हिरासत में है। शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में भी आरोपी है। राशन घोटाले के मामले में ही ईडी की एक टीम बीती 5 जनवरी को शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने संदेशखाली गई थी, लेकिन शाहजहां शेख के समर्थकों ने ईडी की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई ईडी अधिकारी घायल हो गए। इसके बाद ईडी ने शाहजहां शेख पर ईडी अधिकारियों पर हमले का भी मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संदेशखाली में स्थानीय लोगों की कई सौ एकड़ जमीन कब्जाने का आरोप
इन मामलों में शाहजहां शेख के खिलाफ जांच चल रही थी और उसकी तलाश की जा रही थी, तभी संदेशखाली में महिलाओं ने खुलासा किया कि शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर उनका यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पूरे देश में यह मामला गरमा गया। संदेशखाली के मुद्दे पर टीएमसी सरकार घिर गई। पुलिस पर भी दबाव बढ़ा तो पुलिस ने बीती 29 फरवरी को शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को ईडी की कार्रवाई भी संदेशखाली के लोगों की जमीन कब्जाने के मामले में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed