दिल्ली में तीन जगह ईडी के छापे, चार करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई अटैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु में इंडियन बैंक के पूर्व मैनेजर के. पांड्याराजन की 1.63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। पांड्याराजन के खिलाफ 2.85 करोड़ के लोन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई।
केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत पूर्व बैंक मैनेजर और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़ी 22 अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। इसमें डिंडीगुल, मदुरै, शिवगंगा और तिरुवल्लूर समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में कृषि भूमि और कई आवासीय प्लॉट शामिल हैं। लोन धोखाधड़ी में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने पूर्व बैंक मैनेजर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।
पांड्याराजन ने बैंक मैनेजर रहते 2012-13 में दो लोगों को 2.85 करोड़ के आवासीय लोन को मंजूरी दी थी। इन पैसों का इस्तेमाल कोडैकानल में प्लॉट खरीदने में किया गया। इनमें से कई प्लॉट बैंक मैनेजर पांड्याराजन की पत्नी के नाम पर लिए गए।
ईडी ने पीएनवी साइट्स घपले में दिल्ली की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की कंपनी ट्राइडेंट इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड की 2.36 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इस कंपनी ने बिहार पुलिस के लिए राइफलों में फिट होने वाले 100 से अधिक पैसिव नाइट विजन (पीएनवी) साइट्स का अवैध तरीके से आयात किया था।
ईडी ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत कंपनी के 2.08 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपोजिट और बैंक में जमा 28.25 लाख को अटैच करने के लिए अनंतिम आदेश जारी किया था।
ईडी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एलिगेटर्स डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली के निदेशकों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट और एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया था।
जांच एजेंसी का आरोप है कि इस कंपनी ने एसएलआर और अन्य राइफलों के लिए 105 पीएनवी साइट्स का गैरकानूनी ढंग से आयात किया था। यह आयात फर्जी दस्तावेज के आधार पर किया गया। इन पीएनवी साइट्स को बिहार पुलिस को 2.36 करोड़ रुपये में आपूर्ति की गई।
ईडी ने अपनी जांच में पाया कि एलिगेटर्स डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों नितिन गुप्ता और अन्य मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। ईडी ने दावा किया कि घपले के बाद एलिगेटर्स डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड अपनी मूल कंपनी ट्राइडेंट इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड में विलय हो गई।
जांच के दौरान कंपनी के निदेशकों और अन्य सहयोगियों ने दस्तावेज की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को कबूल किया। साथ उनके कृत्य की फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई।
ईडी ने बीपीएसएल के पूर्व निदेशक व अन्य के ठिकानों पर मारा छापा
कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के ओडिशा स्थित संयंत्र में अवैध मंजूरी की सूचना पर प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के दिवालिया मामलों का निपटारा कराने वाले एमके खंडेलवाल और एक पूर्व निदेशक के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर छापा मारा।
ईडी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनके यहां से लैपटॉप, मोबाइल फोन, कुछ दस्तावेज और अन्य कीमती वस्तुएं जैसे 86 लाख तक के जेवर कब्जे में लिए गए हैं।
एनसीएलटी ने पिछले साल 5 सितंबर को बीपीएसएल के लिए जेएसडब्ल्यू के 19700 रुपये के निपटारा प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। हालांकि जेएसडब्ल्यू स्टील बीपीएसएला के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच से बचना चाहती है।
ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी का पूर्व प्रबंधन दिवालिया प्रक्रिया के दौरान भी कथित अवैध गतिविधियों में लिप्त था। ईडी बीपीएसएल और उसके पूर्व निदेशकों के खिलाफ कर्ज की राशि के हेरफेर के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत जांच कर रही है।
जांच में पाया गया कि बीपीएसएल ने अपने ओडिशा संयंत्र से कुछ तैयार माल को अवैध रूप से मंजूरी देकर कोलकाता और चंडीगढ़ भेजा। ईडी की सूचना के मुताबिक इस माल की कीमत करीब 700 करोड़ थी और इन पर बनने वाले कर और शुल्क को चुकाए बिना इन्हें आगे भेज दिया गया।
ईडी ने पाया कि खंडेलवाल की देखरेख में यह हेराफेरी दिवालिया मामले की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी जारी है। इसमें खंडेलवाल की ओर से कुछ अनियमितता की भी जानकारी मिली है।