{"_id":"60ad6463ef0399742d665b97","slug":"ed-raids-at-home-of-former-home-minister-anil-deshmukh-close-aide-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के करीबी सहयोगी के घर ईडी का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के करीबी सहयोगी के घर ईडी का छापा
Wed, 26 May 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 May 2021 02:26 AM IST
सार
- 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप से जुड़ी हुई मानी जा रही कार्रवाई
- सीबीआई ने देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित घरों व अन्य ठिकानों पर छापे भी मारे थे।
विज्ञापन
Anil Deshmukh
- फोटो : facebook/Anil Deshmukh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को शिवाजीनगर में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के करीबी सहयोगी सागर भटेवार के घर छापा मारकर तलाशी ली। सागर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता देशमुख का बिजनेस पार्टनर कहा जाता है।
विज्ञापन
इसके चलते माना जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की तरफ से लगाए गए 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप के सिलसिले में की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम मंगलवार को सुबह करीब 9.30 बजे सागर के घर पहुंची और तलाशी ली। हालांकि टीम के सदस्यों ने यह नहीं बताया कि तलाशी के दौरान कौन से दस्तावेज मिले हैं, लेकिन सूत्रों का दावा है कि कई तरह के दस्तावेज ईडी टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
बता दें कि देशमुख पर पुलिस के जरिये होटलों व बारों से करीब 100 करोड़ रुपये की हर महीने वसूली कराने की कोशिश का आरोप परमबीर सिंह ने लगाया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीबीआई ने देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित घरों व अन्य ठिकानों पर छापे भी मारे थे। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ही ईडी ने भी देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईसीआईआर दर्ज की है।
इस केस में देशमुख के अलावा उनके कुछ करीबियों को भी संदिग्ध माना गया है। सागर के घर छापे की कार्रवाई को देशमुख के इन सभी करीबियों पर ईडी का शिकंजा कसने की शुरुआत माना जा रहा है।
महाराष्ट्र में अधिकारी के घर से मिली 3.46 करोड़ की नकदी
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को मुंबई की आरे मिल्क रेजीडेंशियल कॉलोनी के सीईओ नाथू विट्ठल राठौड़ के घर छापा मारकर करीब 3,46,10,000 रुपये की नकदी बरामद की। राठौड़ (42) को एसीबी ने सोमवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में एक सुरक्षा गार्ड अरविंद तिवारी के साथ गिरफ्तार किया था।
एक व्यक्ति ने गोरेगांव के बाहरी एरिया में पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र में स्थित आरे मिल्क कॉलोनी में अपने घर की मरम्मत की इजाजत वर्ली मिल्क डेयरी के डिप्टी कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) राठौड़ से मांगी थी, जो आरे मिल्क कॉलोनी के सीईओ का पद भी संभाल रहा था।
इस मांग के बदले व्यक्ति से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई, जिसकी जानकारी उस व्यक्ति ने एसीबी को दी थी। इसके बाद एसीबी ने राठौड़ को दबोचने के लिए सीईओ ऑफिस पर जाल बिछाकर तिवारी को 50 हजार रुपये लेते हुए दबोचा था। तिवारी से मिली जानकारी के आधार पर राठौड़ को भी दबोच लिया गया।