फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED opposes closure of investigation against Jet Airways founder Naresh Goyal

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के खिलाफ जांच बंद किए जाने का ईडी ने किया विरोध

Sun, 28 Jun 2020 05:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Jun 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
ED opposes closure of investigation against Jet Airways founder Naresh Goyal
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेशन गोयल(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विरोध किया है। कोर्ट में इस मामले में दखल देने की मांग वाली दी गई अर्जी में ईडी ने कहा है कि पुलिस ने मामले के गंभीर तथ्यों पर विचार ही नहीं किया।

विज्ञापन


गोयल और उनकी पत्नी अनीता पर इस साल फरवरी में अकबर ट्रेवल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से एमआरए मार्ग थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि गोयल ने 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


वहीं, मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दाखिल अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा है कि मामले में आगे जांच का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इस बीच, अकबर ट्रैवल्स ने भी पुलिस की इस क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। कंपनी के वकील धर्मेश जोशी ने शनिवार को कहा, हम अपनी याचिका छह जुलाई को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, जेट एयरवेज ने 2018-19 में अकबर ट्रैवल्स के साथ 900 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें आरोप लगाया है कि एयरलाइन और उसके प्रमोटर ने ट्रैवल कंपनी को 46,05,68036 रुपये का भुगतान नहीं किया।

जानबूझकर गोयल ने किया झूठा वादा

शिकायत में आरोप लगाया है कि नरेश गोयल वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज की माली हालत के बारे में जानते थे और यह भी जानते थे कि उनकी कंपनी पैसे लौटाने की स्थिति में नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने झूठा वादा किया। वह ट्रैवल कंपनी को अपनी एयरलांइस की ओर से टिकटों की बुकिंग करने के लिए प्रेरित करते रहे। ईडी गोयल और उनकी जेट एयरवेज के खिलाफ मनी लॉन्डिंग के एक मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed