Kolkata News: कोलकाता में छह ठिकानों पर ईडी की टीम ने मारा छापा, अब तक 17 करोड़ रुपये बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कोलकाता स्थित एक मोबाइल गेमिंग एप कंपनी के प्रमोटरों पर छापेमारी के बाद लगभग 17 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जब्त किए गए पैसों एक तस्वीर भी जारी की। इसमें 500 रुपये के साथ-साथ 2,000 और 200 रुपये के नोटों के बंडलों को एक बिस्तर पर एक साथ रखा हुआ दिखाया गया है।
#WATCH | Kolkata, WB: Stacks of cash amounting to several crores have been recovered from the residence of businessman Nisar Khan during ED's raid ongoing for several hours pic.twitter.com/o2qXzNSmDR
— ANI (@ANI) September 10, 2022
एजेंसी ने नोट गिनने की पांच मशीनें लगाईं। काम में बैंक कर्मचारियों को भी लगाया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि 'ई-नगेट्स' नाम के गेमिंग एप और इसके प्रमोटर की पहचान आमिर खान और अन्य के रूप में की गई है। सीआरपीएफ के जवानों ने ईडी की टीमों को पश्चिम बंगाल की राजधानी और उसके आसपास गार्डन रीच, पार्क स्ट्रीट और मोमिनपुर इलाकों जैसे स्थानों पर पहुंचाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक परिसर से करीब 17 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। नोटों की गणना जारी है। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि गेमिंग एप ऑपरेटर के कुछ राजनीतिक लिंक जांच के दायरे में हैं। परिसर के बाहर आरबीआई का एक ट्रक भी देखा गया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता में कारोबारी निसार खान के आवास पर ED की छापेमारी के दौरान बरामद करोड़ों रुपए की गिनती मशीनों से की जा रही है। pic.twitter.com/zGVsVK2yvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
छह जगह छापेमारी
शिक्षक घोटाला, पशु तस्करी और कोयला घोटाला मामले में सीबीआई के अलावा ईडी और सीआईडी पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार (10 सितंबर) सुबह ईडी की टीम ने कोलकाता में छह जगह छापेमारी की। माना जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, मैकलियॉड स्ट्रीट, गार्डेनरीच और मोमिनपुर में ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। भारी मात्रा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ ये टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बंगाल में पिछले दिनों से शिक्षक घोटाला, पशु तस्करी, कोयला तस्करी के साथ ही चिटफंड मामले में केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने शनिवार सुबह सबसे पहले पार्क स्ट्रीट से सटे मैकलियॉड स्ट्रीट पर दो आवासों की तलाशी ली। इसके बाद ईडी के अधिकारी 36/1 मैकलियॉड स्ट्रीट गए। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम किसी वाहिद रहमान नामक शख्स की तलाश कर रही है। इसके बाद टीम 34/ए मैकलियॉड स्ट्रीट स्थित आवास पर भी गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने घर पर मौजूद लोगों से बातचीत की। साथ ही, आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने की कोशिश की। ईडी के अधिकारियों ने पेशे से वकील पिता-पुत्र के आवास की भी तलाशी ली। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमों ने कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की और काफी रुपये बरामद किए, जिनमें 17 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है। वहीं, बाकी रकम गिनी जा रही है। इस बीच कोलकाता के गार्डन रीच में व्यापारी निसार अहमद खान के आवास पर आरबीआई का ट्रक पहुंचा है। ईडी ने उनके आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।