{"_id":"659e790d40c415ce6906dfb7","slug":"ed-has-summoned-shiv-sena-ubt-leader-ravindra-waikar-in-money-laundering-case-know-all-updates-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: शिवसेना उद्धव गुट के नेता रवींद्र वायकर को ईडी का समन; 17 जनवरी को पेश होने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Money Laundering Case: शिवसेना उद्धव गुट के नेता रवींद्र वायकर को ईडी का समन; 17 जनवरी को पेश होने को कहा
Wed, 10 Jan 2024 04:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 10 Jan 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता रवींद्र वायकर को समन जारी कर 17 जनवरी को उनके सामने पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि ईडी का ये समन उन्हें तब मिला है जब जोगेश्वरी इलाके में एक लग्जरी होटल के निर्माण में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में उनके कई ठिकानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
वायकर (64) उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट से शिवसेना के विधायक हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें विधायक पर एक बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर एक पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए अवैध रूप से मंजूरी प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस डील से बीएमसी को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन