फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED gives court permission to send LR for action against accused

ईडी को अदालत ने दी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एलआर भेजने की मंजूरी

Sun, 24 Mar 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
ED gives court permission to send LR for action against accused
फाइल फोटो - फोटो : ANI

अदालत ने गुजरात के स्टर्लिंग बायोटेक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आगे की कार्रवाई करने की इजाजत दे दी है। ईडी अब 8100 करोड़ रुपये के इस घोटाले के आरोपियों के खिलाफ अमेरिका, चीन, यूएई समेत 21 देशों को एलआर (लैटर्स रोगेटरी) भेजकर सहयोग मांगेगा।

विज्ञापन


अल्बानिया को भी एलआर भेजा जाएगा, जिसने स्टर्लिंग बायोटेक के दो आरोपी निदेशकों नितिन संदेसरा और चेतनकुमार संदेसरा को अपने यहां की नागरिकता दी है। इन दोनों के प्रत्यर्पण के लिए आवेदन भेजने की इजाजत अदालत हाल ही में ईडी को दे चुकी है। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा की अदालत ने स्टर्लिंग बायोटेक घोटाला मामले में एलआर भेजने के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह मंजूरी दी। एलआर को लैटर ऑफ रिक्वेस्ट भी कहा जाता है। अल्बानिया में बुधवार को इस घोटाले के एक अहम आरोपी हितेन पटेल की गिरफ्तारी के बाद अदालत से एलआर भेजने की मंजूरी मिलने पर अब जांच में तेजी आने की उम्मीद है। ईडी के वकील एआस्टर्लिंग बायोटेक घोटाले में ईडी को 21 देशों से सहयोग मांगने की इजाजत मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला

आरोप है कि स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी ने आंध्र बैंक के नेतृत्व वाले बैंक समूह से 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जो बाद में एनपीए में तब्दील हो गया। कंपनी पर कुल मिलाकर 8,100 करोड़ रुपये का कर्ज डकारने का आरोप है। ईडी ने इस मामले में सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान लेकर मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आरोपियों की तरफ से आयकर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने की भी जांच की जा रही है।


ईडी इस मामले में अब तक 5 चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही आरोपियों से जुड़ी ?710 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। आदित्य ने अदालत में याचिका दाखिल कर अल्बानिया के अतिरिक्त 20 अन्य देशों को भी एलआर भेजने की मांग की थी, जिनमें अमेरिका, चीन, पनामा, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, हांगकांग, इंडोनेशिया, बारबेडोस, बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, साइप्रस, कोमोरोस, जर्जी, लिचटेंस्टिन, मॉरीशस, नाइजीरिया और सेशल्स शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed