फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED files PMLA case against Lalu Yadav and his family over railway hotel tender matter

लालू एंड फैमिली के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का नया केस, मीसा और दामाद को ED का नोटिस

Thu, 27 Jul 2017 09:17 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Thu, 27 Jul 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
ED files PMLA case against Lalu Yadav and his family over railway hotel tender matter
बिहार में सत्ता से बाहर होते ही अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान रेलवे होटलों के आवंटन में हुए भ्रष्टाचार मामले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करते हुए कई ठिकानों पर छापे मारे थे।

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी अब आरोपी द्वारा शेल कंपनियों के जरिये की गई गड़बड़ियों की जांच करेगी। जांच एजेंसी ईसीआईआर में लगाए गए आरोपों के लिए लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव तथा अन्य लोगों से पूछताछ भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी में ईसीआईआर पुलिस की एफआईआर के समान होती है। यह मामला यूपीए सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए घोटाले से जुड़ा है। 

सीबीआई की एफआईआर में विजय कोचर, विनय कोचर (दोनों सुजाता होटल के निदेशक), डिलाइट मार्केटिंग कंपनी (जिसे अब लारा प्रोजेक्टस के नाम से जाना जाता है) और आईआरसीटीसी के निदेशक पीके गोयल के नाम भी शामिल हैं।


एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि लालू ने रेल मंत्री रहते आईआरसीटीसी की उस कंपनी को सौंप दिया जिनसे उन्होंने बतौर रिश्वत पटना में महत्वपूर्ण जगह की जमीन पाई थी। यह जमीन सरला गुप्ता की एक बेनामी कंपनी के जरिये उन्हें दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed