फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED files case against 21 persons to probe Bihar toppers scam

बिहार बोर्ड के टॉपर स्कैम मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Fri, 02 Jun 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
ED files case against 21 persons to probe Bihar toppers scam

प्रवर्तन निदेशालय ने 2016 के बिहार टॉपर स्कैम मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और 4 प्रिंसिपलों के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है। ईडी ने यह केस पैसे के अवैध लेन देन के मामले में दर्ज किया है। 

विज्ञापन


निदेशालय केस की जांच के लिए जल्द ही एसआईटी का गठन करेगा, जो कि सभी तथ्यों को खंगालने का काम करेगी। बता दें कि मामला बिहार के पिछले बोर्ड रिजल्ट का है, जिसमें विष्णु रॉय कालेज की छात्रा रूबी राय ने टॉप किया था। बाद में इंटरव्यू के दौरान वह कई सामान्य से सवालों का जवाब देने में असमर्थ रही थी।
विज्ञापन


जिसके बाद बोर्ड सवालों के घेरे में आ गया था। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए स्पेशल जांच दल का गठन किया था। बोर्ड ने टॉपर के लिए दोबार परीक्षा करवाई थी, जिसमें रूबी राय फेल हो गई थी। बोर्ड ने रूबी का पहला परिणाम निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद सिंह, उनकी पत्नी जेडयू एमएलए उषा सिंहा और विष्णु राय कॉलेज के प्रिंसिपल समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और बाद में उनकी गिरफ्तारी भी हुई। ईडी जल्द ही इस मामले में जांच शुरू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed