फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED conducts raids in Bhopal, Hyderabad in MP e-tendering racket case

ई-निविदा गिरोह मामला: ईडी ने भोपाल, हैदराबाद और बंगलूरू के कई स्थानों पर मारे छापे

Thu, 07 Jan 2021 04:11 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
ED conducts raids in Bhopal, Hyderabad in MP e-tendering racket case
ED - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के कथित ई-निविदा धांधली रैकेट से जुड़े धन शोधन के मामले में भोपाल, हैदराबाद और बंगलूरू के कई स्थानों पर छापामारी की। यह मामला तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए एजेंसी ने मामले में संलिप्त विभिन्न संदिग्धों के स्थानों पर इस सप्ताह की शुरुआत में छापामारी अभियान शुरू किया और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव सहित भोपाल, हैदराबाद और बंगलूरू में कम से कम 15-16 स्थानों पर छापेमारी की गई। गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर छापामारी जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल एक आपराधिक मामला दर्ज किया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार के ई-टेंडर पोर्टल को निविदाओं में हेरफेर करने और अनुबंधों को हथियाने के लिए 'हैक' किया गया था और कथित तौर पर भाजपा के शासन में यह हुआ था।

मध्यप्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के दौरान पिछले साल एक मामला दर्ज किया था। ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज करने के लिए इस प्राथमिकी का अध्ययन किया।ईओडब्ल्यू ने सात कंपनियों के निदेशकों और विपणन प्रतिनिधियों, राज्य सरकार के पांच विभागों के अज्ञात अधिकारियों और कुछ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed