{"_id":"658d1ba7b69cd56dcd08fa14","slug":"ed-conducts-raid-at-nine-different-locations-in-kolkata-in-primary-school-jobs-scam-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Primary School Jobs Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में कोलकाता के नौ इलाकों में छापेमारी, ईडी की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Primary School Jobs Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में कोलकाता के नौ इलाकों में छापेमारी, ईडी की कार्रवाई
Thu, 28 Dec 2023 12:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:24 PM IST
सार
छापेमारी पर एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय नौकरी घोटाले मामले में यह छापेमारी हमारे जांच का हिस्सा है। ये सभी लोग इस घोटाले में शामिल थे। हम बैंक और अन्य दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत कोलकाता के नौ अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। ईडी की नौ टीमों ने शहर के व्यस्त इलाके बड़ाबजार, काकुरगाछी और ईएम बाइपास में नौ लोगों के दफ्तर और आवास छापा मारा।
इस छापेमारी पर एक अधिकारी ने कहा, 'प्राथमिक विद्यालय नौकरी घोटाले मामले में यह छापेमारी हमारे जांच का हिस्सा है। ये सभी लोग इस घोटाले में शामिल थे। हम बैंक और अन्य दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।' बता दें कि गौ तस्करी घोटाले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली खुफिया जानकारी के बाद यह तलाशी अभियान गुरुवार की सुबह चलाया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मांगा था जवाब
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक भर्ती 'घोटाला' मामले में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में जेल में बंद टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य की जमानत की मांग वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। ईडी ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मानिक भट्टाचार्य को पिछले साल 11 अक्तूबर के दिन कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह नादिया जिले की पलाशीपारा सीट से सत्तारूढ़ टीएमसी विधायक हैं। शीर्ष अदालत ने पहले पश्चिम बंगाल में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ भट्टाचार्य की याचिका को खारिज कर दिया था, यह देखते हुए कि ईडी की कार्रवाई अवैध नहीं थी।