फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED charge sheets Venus Aqua Food for taking loan for faming, investing in movie

घोटालेबाज: मछली पालन के लिए लोन लेकर बना डाली तेलुगू फिल्म, ईडी ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 11 May 2022 06:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, विशाखापट्टनम।
एजेंसी, विशाखापट्टनम। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 May 2022 06:50 AM IST
सार

विशाखापटनम की विशेष अदालत में दर्ज इस मुकदमे के अनुसार वीनस एक्वा फूड्स लिमिटेड के एमडी निम्मगड्डा रामकृष्णा और बैंक शाखा के पूर्व मुख्य प्रबंधक एस रामचंद्र राव व अन्य लोगों ने जनता के करोड़ों रुपयों का घोटाला किया।

विज्ञापन
ED charge sheets Venus Aqua Food for taking loan for faming, investing in movie
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

मछली पालन व अन्य कृषि कार्यों के लिए आंध्रा बैंक से करोड़ों रुपया लोन लेकर तेलुगू फिल्म बनाने और संपत्ति खरीदने के एक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विशाखापटनम की विशेष अदालत में दर्ज इस मुकदमे के अनुसार वीनस एक्वा फूड्स लिमिटेड के एमडी निम्मगड्डा रामकृष्णा और बैंक शाखा के पूर्व मुख्य प्रबंधक एस रामचंद्र राव व अन्य लोगों ने जनता के करोड़ों रुपयों का घोटाला किया। इसी मामले में सीबीआई द्वारा बेंगलुरू में दर्ज की एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया और जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सामने आया कि कंपनी के डायरेक्टरों, उनके परिजनों और बाकी रिश्तेदारों ने मछली पालन व कृषि कार्यों के नाम पर आंध्रा बैंक से करोड़ों के लोन लिए। शाखा के मुख्य प्रबंधक ने उनकी मदद की। यह पैसा कभी बताए गए कामों में खर्च नहीं हुआ। बल्कि पुराने लोन चुकाने, अचल संपत्ति खरीदने और तेलुगू फिल्म ‘आकाशमे हद्दू’ बनाने के काम आया। बाद में कंपनी को 54.64 करोड़ रुपये घाटे में दिखाया गया। ईडी के अनुसार यह जनता के धन की लूट का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed