फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED caught a youth from Ahmedabad in cash for vote case, he was planning to flee to Dubai

Maharashtra: वोट के बदले नकदी मामले में ईडी ने अहमदाबाद से एक युवक को पकड़ा, दुबई भागने की फिराक में था

Wed, 20 Nov 2024 03:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 20 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

Maharashtra: सात नवंबर को मालेगांव छावनी पुलिस स्टेशन नासिक में मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक (नैमको बैंक) में 14 नए खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी रकम जमा करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
ED caught a youth from Ahmedabad in cash for vote case, he was planning to flee to Dubai
ईडी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के वोट के बदले नकदी मामले में ईडी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक युवक को पकड़ा है। आरोपी युवक दुबई भागने की फिराक में था। अधिकारियों ने बताया कि नागनी अकरम मोहम्मद शफी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका। वह कथित वोट के बदले नकदी मामले में दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। उसे ईडी के सुपुर्द करने प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन

 

सात नवंबर को मालेगांव छावनी पुलिस स्टेशन नासिक में मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक (नैमको बैंक) में 14 नए खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी रकम जमा करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जयस लोटन मिसाल की शिकायत पर चाय और कोल्ड ड्रिंक एजेंसी चलाने वाले सिराज अहमद हारुन मेमन और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर हुई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा था कि मेमन ने उसके पहचान दस्तावेजों का उपयोग बैंक खाते और फर्जी संस्थाएं खोलने के लिए किया था। बैंक खातों का अवैध लेनदेन के लिए दुरुपयोग किया गया था, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि इन खातों का दुरुपयोग चुनावी धन को इधर-उधर करने के लिए किया गया था। गिरफ्तार किए गए शफी के निर्देश पर ही मेमन ने एक दर्जन से अधिक बैंक खाते खोले और कथित तौर पर हवाला के जरिये 14 करोड़ रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की। महाराष्ट्र भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मालेगांव में इस मामले को उठाया था और इसे वोट जिहाद घोटाला बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने की थी छापेमारी
मामले को लेकर गुरुवार को गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगह छापेमारी की थी। इसके साथ ही मालेगांव के आनंद नगर इलाके में एक कथित हवाला डीलर के घर पर भी छापेमारी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed