फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate (ED) arrests #YesBank founder #RanaKapoor

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को ईडी ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2020 02:53 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 02:53 AM IST
सार

  • पांच हजार करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राणा और उनकी तीन बेटियों से ईडी ने की पूछताछ
  • राणा से जुडे़ दिल्ली और मुंबई के तीन ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे

विज्ञापन
Enforcement Directorate (ED) arrests #YesBank founder #RanaKapoor
rana kapoor - फोटो : Twitter

विस्तार

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने देर रात यह  कार्रवाई की। ईडी के अधिकारी लगातार राणा से पूछताछ कर रहे हैं। राणा पर पांच हजार करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) कंपनी को मनमाने तरीके से कर्ज देने का आरोप है।

विज्ञापन


ईडी ने शनिवार को राणा कपूर से जुडे़ तीन ठिकानों पर छापे मारे हैं। वहीं, राणा के अलावा उनकी तीन बेटियों राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर से भी ईडी ने पूछताछ की है।
विज्ञापन


ईडी ने शुक्रवार देर रात राणा कपूर के वरली स्थित समुद्र महल बिल्डिंग में उनके घर पर छापे मारे थे। राणा को शनिवार दोपहर उन्हें दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित ईडी दफ्तर ले आया गया। जहां पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह से दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाले में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को तीन साल पहले साल 2016 में लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार किया ठी उसी तरह राणा कपूर पर ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी राणा कपूर से मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा यूपी पॉवरग्रिड को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

नागपुर विश्वविद्यालय के 191 करोड़ रुपये फंसे

यस बैंक में नागपुर के संत तुकड़ोजी महाराज विश्वविद्यालय के 191 करोड़ रुपये जमा हैं। विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक में यस बैंक में जमा रकम का खुलासा हुआ। सीनेट सदस्य मनमोहन वाजपेयी ने सवाल उठाया कि राष्ट्रीयकृत बैंक में रकम जमा करने के स्पष्ट आदेश के बावजूद निजी बैंक में पैसे क्यों जमा किए गए। फिलहाल, इसकी जांच के लिए समिति गठित की जा चुकी है।
 

पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक महानगरपालिका को झटका

पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के करीब 920 करोड़ रुपये यस बैंक में जमा होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, नासिक महानगरपालिका के भी 310 करोड़ रुपये और स्मार्ट सिटी के 15 करोड़ रुपये यस बैंक में जमा हैं। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका आयुक्त श्रवण हार्डीकर का कहना है कि इससे महानगरपालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।  

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने सीबीआई निदेशक को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट के वकील और बोफोर्स तोफ घोटाले में याचिकाकर्ता रह चुके अजय अग्रवाल ने शनिवार को सीबीआई निदेशक को यस बैंक संकट को लेकर पत्र लिखा। अग्रवाल ने सीबीआई निदेशक से इस संकट के लिए जिम्मेदार बैंक के पूर्व चेयरमैन राणा कपूर और वित्त मंत्रालय व भारतीय रिजर्व बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

अग्रवाल का कहना है कि आरबीआई और मंत्रालय के कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना यस बैंक इतने बड़े संकट में फंस ही नहीं सकता था। उन्होंने ईडी के पास आईपीसी के तहत आपराधिक जांच करने का अधिकार नहीं होने की बात कहते हुए सीबीआई निदेशक से एफआईआर दर्ज करते हुए मामले से जुड़े सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed