फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches assets worth Rs 92 crore in bank scam and money laundering

बैंक घोटाले में ईडी ने अटैच की 92 करोड़ रुपये की संपत्ति

Wed, 11 Sep 2019 04:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Sep 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
ED attaches assets worth Rs 92 crore in bank scam and money laundering
ED - फोटो : ANI

ईडी ने मंगलवार को बताया कि उसने एक बैंक घोटाले और उससे जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले की जांच में कोलकाता की एक कंपनी की 92 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि पीएमएलए के तहत अटैच की गई एसपीएस स्टील रोलिंग मिल्स लिमिटेड की संपत्ति में एक पांच सितारा होटल, तीन लग्जरी अपार्टमेंट, ऑफिस बिल्डिंग और 0.33 एकड़ जमीन का टुकड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन


कार्रवाई की जद में आई कंपनी ‘एलीगेंट स्टील’ ब्रांड का उत्पादन करती है और इस अप्रैल में उसका नियंत्रण कोलकाता की ही एक अन्य कंपनी ने अपने हाथों में ले लिया था। ईडी ने सीबीआई की तरफ से कंपनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कंपनी के मालिक बिपिन कुमार वोहरा और अन्य के खिलाफ कोलकाता में इलाहाबाद बैंक की अध्यक्षता वाले आठ बैंकों के एक समूह के साथ 550 करोड़ रुपये का कर्ज घोटाला करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया था कि कर्ज के इस पैसे को धोखाधड़ी से विभिन्न शैल (मुखौटा) कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके अलावा कंपनी के मालिकों ने इस पैसे को अपने पांच सितारा होटलों, सिक्योरिटी बिजनेस और पूर्व में लिए कर्ज चुकाने आदि के काम में भी उपयोग में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed