{"_id":"62b4da931c0aa84bdf1718c4","slug":"ed-attaches-assets-worth-rs-257-crore-in-unitech-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: यूनिटेक के चंद्रा बंधुओं की 257 करोड़ की संपत्ति अटैच, तिहाड़ जेल के अधिकारियों को भी दी रिश्वत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: यूनिटेक के चंद्रा बंधुओं की 257 करोड़ की संपत्ति अटैच, तिहाड़ जेल के अधिकारियों को भी दी रिश्वत
Fri, 24 Jun 2022 02:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:56 AM IST
सार
ईडी ने 1059 करोड़ रुपये के इस मामले में 14 अटैचमेंट आदेश जारी किए हैं। जांच में पाया गया है कि घर खरीदारों के करीब 244 करोड़ रुपये को अजय व संजय चंद्रा ने अवैध ढंग से ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक के प्रमोटर्स अजय और संजय चंद्रा की 257 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी का कहना है कि चंद्रा बंधुओं ने घर खरीदारों की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल तिहाड़ जेल के अधिकारियों को रिश्वत देने में किया।
विज्ञापन
ईडी ने बयान जारी कर बताया कि अटैच की गई संपत्ति में रिहायशी व वाणिज्यिक इकाइयां, गुरुग्राम, गोवा चेन्नई और कुछ अन्य जगहों पर जमीनें, डिमांड ड्राफ्ट, इक्विटी शेयर और बैंक में जमा रकम शामिल है। ये सभी संपत्तियां सीआईजी (चंद्रा इन्वेस्टमेंट ग्रुप) रियल्टी फंड एंड ऑथेंटिक ग्रुप के नाम पर थीं। ईडी ने 1059 करोड़ रुपये के इस मामले में 14 अटैचमेंट आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जांच में पाया गया है कि घर खरीदारों के करीब 244 करोड़ रुपये को अजय व संजय चंद्रा ने अवैध ढंग से ठिकाने लगाया था। जांच में यह भी पाया गया कि चंद्रा बंधुओं ने मकान बनाने के बजाय खरीदारों की 60.25 करोड़ रुपये की राशि ऑथेंटिक ग्रुप में लगा दी ताकि दक्षिणी गोवा में सात सितारा रिसोर्ट बना सके।
विज्ञापन