{"_id":"620ffd51d0701e3f9a7a8f4c","slug":"ed-attaches-assets-worth-rs-1-19-crore-of-former-under-secretary-of-madhya-pradesh-assembly-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की कार्रवाई: मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के पूर्व अवर सचिव की 1.19 करोड़ की संपत्ति अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की कार्रवाई: मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के पूर्व अवर सचिव की 1.19 करोड़ की संपत्ति अटैच
Sat, 19 Feb 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:41 AM IST
सार
गलत हथकंडों के जरिए कमाए पैसों से मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में तैनात रहे पूर्व अवर सचिव कमलकांत शर्मा ने कई अचल संपत्तियां खरीदी जिनकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में तैनात रहे पूर्व अवर सचिव कमलकांत शर्मा की 1.19 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (डीए) अर्जित करने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत की।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को बताया कि कमलकांत और उनके परिवार के नाम भोपाल और रीवा जिले में स्थित कृषि योग्य भूमि, आवासीय प्लाट और घरों को अटैच किया गया है।
कमलकांत शर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में अवर सचिव थे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में अहम पदों पर भी तैनात रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कदाचार के जरिए बड़ी मात्रा में कालाधन कमाया। गलत हथकंडों के जरिए कमाए पैसों से उन्होंने कई अचल संपत्तियां खरीदी जिनकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इन संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग निषेध (पीएमएलए) के तहत अटैच किया गया। एजेंसी ने 1993-2009 के कार्यकाल के लिए शर्मा के खिलाफ मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन