फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches around 54 crores worth properties of karti chidambaram in inx media case

आईएनएक्स मीडिया केस: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त

Thu, 11 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
ED attaches around 54 crores worth properties of karti chidambaram in inx media case
Karti Chidambaram properties - फोटो : ANI

आईएनएक्स मीडिया मामले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने भारत, लंदन और स्पेन में मौजूद कार्ति की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। लंदन में कार्ति के कॉटेज, घर और जमीनों को जब्त किया गया है। ईडी ने कार्ति की करीब 54 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। 

विज्ञापन


कार्ति की जब्त की गई संपत्तियों में ऊटी और कोडाईकनाल में स्थित बंगला, ब्रिटेन का घर और दिल्ली और बार्सिलोना की संपत्तियां शामिल हैं। 

क्या है मामला 

सीबीआई ने साल 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी निधि हासिल करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी से मिली मंजूरी में कथित अनियमितता की शिकायत पाई, जिसके बाद पिछले साल 15 मई को एफआईआर दर्ज की थी। यूपीए-1 सरकार के दौरान जब यह मंजूरी दी गई, उस वक्त पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे।
विज्ञापन


सीबीआई का कहना है कि पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिये 10 लाख डॉलर की रिश्वत ली। कार्ति पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इंद्राणी मुखर्जी की कंपनी के खिलाफ टैक्स का एक मामला खत्म कराने के लिए अपने पिता के रुतबे का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में कार्ति चिदंबरम को एक बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। साथ ही ईडी उनसे कई बार पूछताछ भी कर चुकी है। 

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में हुई सुनवाई में एयरसेल-मैक्सिस करार में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अदालत ने अंतरिम संरक्षण 1 नवंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed