{"_id":"5f44361c49b2c30a7804e15a","slug":"ed-attaches-19-crore-rupees-movable-assets-in-case-of-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने अटैच की 19 करोड़ की चल संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने अटैच की 19 करोड़ की चल संपत्ति
Tue, 25 Aug 2020 03:20 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में मेसर्स इरा इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (ईआईईएल) की 19.22 करोड़ रुपये की चल संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की गई है। इससे पहले भी कंपनी की 39.43 करोड़ की चल संपत्ति अटैच की गई थी। अभी इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक से 450 करोड़ का ऋण लेकर 250 करोड़ अन्य कार्यो में लगाया
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अटैच संपत्ति कंपनी के एक्सिस बैंक खाते में पड़ी रकम है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच में पता चला है कि बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण की रकम को नियमों को ताक पर रख कर दूसरे कामों में इस्तेमाल किया गया। कुल स्वीकृत ऋण 450 करोड़ में से 211 करोड़ और 25 करोड़ रुपये गैर स्वीकृत कार्यों में खर्च किए गए। कुल 250.7 करोड़ की रकम का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि इस रकम में से 5.72 करोड़ और 33.71 करोड़ को पहले ही अटैच किया जा चुका है। अब 19.22 करोड़ रुपये अटैच होने के बाद अब तक कुल 58.65 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।
विज्ञापन