फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches 1.39 crore rupees assets of former Indore municipal employee in money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ईडी ने इंदौर नगर निगम के पूर्व कर्मचारी की 1.39 करोड़ संपत्ति की अटैच

Wed, 07 Jul 2021 02:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 02:31 AM IST
सार

  • ईडी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि असलम की इंदौर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कृषि भूमि, प्लॉट, दुकान, घर के अलावा सोना, नकदी और वाहन को अटैच किया गया है।

विज्ञापन
ED attaches 1.39 crore rupees assets of former Indore municipal employee in money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंदौर नगर निगम के पूर्व कर्मचारी मोहम्मद असलम खान की 1.39 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। असलम श्रेणी-3 का कर्मचारी थे और मध्यप्रदेश लोकायुक्त ने 2018 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में उसके घर पर छापा भी मारा था। 

विज्ञापन


ईडी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि असलम की इंदौर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कृषि भूमि, प्लॉट, दुकान, घर के अलावा सोना, नकदी और वाहन को अटैच किया गया है। ईडी का आरोप है कि खान भ्रष्टाचार में लिप्त रहा और इंदौर नगर निगम में नौकरी के दौरान अपनी आय से कई गुना अधिक कमाई की।
विज्ञापन


इसमें काफी रकम सीधे कमाई और बहुत सारा पैसा अलग अलग खातों के जरिये हासिल किया गया जिससे ज्यादातर चल और अचल संपत्ति खरीदी गई। खान ने गलत तरीके से की गई कमाई को सोना, वाहन, जमीन और दुकानें खरीदने में लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed