{"_id":"605a66438ebc3ecbad66bba7","slug":"ed-attached-assets-of-the-firm-that-cheated-900-nurses-in-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी करने वाली फर्म की संपत्ति ईडी ने की अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी करने वाली फर्म की संपत्ति ईडी ने की अटैच
Wed, 24 Mar 2021 03:35 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 24 Mar 2021 03:35 AM IST
सार
- मुंबई की एक कंपनी की साढ़े सात करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने की अटैच।
- नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी का आरोप।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को बताया कि उसने कुवैत में नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी करने वाली मुंबई की एक कंपनी की साढ़े सात करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।
विज्ञापन
मुंबई के जेवीपीडी योजना इलाके में एक डूप्लेक्स फ्लैट, केरल में एक जमीन का टुकड़ा और एक मर्सिडीज बेंज कार के अलावा पीजे मैथ्यू और अन्य की 4.55 करोड़ रुपये की नकदी भी अटैच की गई।
विज्ञापन
ईडी ने एक बयान जारी कर बताया कि अटैच की गई संपत्ति मैथ्यू इंटरनेशनल के प्रोपराइटर पीजे मैथ्यू, केलिन मैथ्यू और थॉमस मैथ्यू व उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम पर है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मैथ्यू और मोहम्मद नैना प्रभु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग की नजर भी मैथ्यू पर है और उसकी अप्रैल 2015 के दौरान उसकी 4.55 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।
विज्ञापन
ईडी ने जांच में पाया कि पीजे मैथ्यू ने 900 नर्सों से कुवैत में नौकरी देने के नाम पर 18.5 लाख से 20 लाख रुपये तक प्रत्येक से वसूले थे। इसके अलावा हर एक नर्स से 20,000 रुपये का निर्धारित शुल्क भी वसूला गया था। मैथ्यू इंटरनेशनल ने गैरकानूनी ढंग से 205.71 करोड़ रुपये वसूले थे। इस पैसे को हवाला के जरिये कुवैत भेजा गया। इसमें एर्नाकुलम के आईडियल फोरेक्स के मालिक मोहम्मद असलम ने मैथ्यू की मदद की। ईडी ने दिसंबर 2018 में आईडियल फोरेक्स में छापा मारकर 30 लाख रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की थी।