फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests Naisar Kothari a cryptocurrency trader in a case of online betting APP scam

चाइनीज ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला: ईडी ने क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी नाइसर कोठारी को किया गिरफ्तार 

Fri, 11 Dec 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
ED arrests Naisar Kothari a cryptocurrency trader in a case of online betting APP scam
ED - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 1,100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन चाइनीज सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में एक क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी को गिरफ्तार किया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन निषेध कानून के तहत गुजरात के भावनगर से नैसार कोठारी को गिरफ्तार किया गया है। कोठारी को एक अदालत ने 22 दिसंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन



एजेंसी ने ने एक बयान में कहा, 'कोठारी ने एक आरोपी कंपनी के लिए यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी खरीदा और विदेश मुद्रा विनिमय पर कई अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया।' बयान के अनुसार, 'यह पता चला है कि कोठारी ने जानबूझकर और सक्रिय तरीके से खुद को अपराध में फंसाया, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।'
विज्ञापन


ईडी का यह पीएमएलए मामला तेलंगाना पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है जो डोकीपे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लिंकयुन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज है। पुलिस ने इस संबंध में एक चीनी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस संबंध में एजेंसी ने अगस्त में देश भर में कई जगह पर छापेमारी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों को बाद में ईडी ने भी धन शोधन के आपराधिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने सट्टेबाजी वाले ऐप पर पैसा गंवाने की शिकायत पुलिस को दी थी, उसी के आधार पर इसकी जांच शुरू हुई थी।


क्या है क्रिप्टोकरेंसी?
एक क्रिप्टोकरेंसी एक इलेक्ट्रॉनिक रूप से निर्मित और इलेक्ट्रॉनिक रूप से संग्रहीत डिजिटल मुद्रा है, जिसके लिए क्रिप्टोग्राफी का प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर इसका प्रयोग किसी सामान की खरीदारी या कोई सर्विस खरीदने के लिए किया जा सकता है। यह करेंसी किसी भी एक अथॉरिटी के काबू में भी नहीं होती। अमूमन रुपया, डॉलर, यूरो या अन्य मुद्राओं की तरह ही इस मुद्रा का संचालन किसी राज्य, देश, संस्था या सरकार द्वारा नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed