फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests kingpin in cattle smuggling case, Delhi court sent Him In seven days custody

ईडी की कार्रवाई: सीमा पार पशु तस्करी मामले में मुख्य आरोपी इनाम उल हक गिरफ्तार, कोर्ट ने सात दिन की हिरासत में भेजा

Sat, 19 Feb 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Feb 2022 09:58 PM IST
सार

एजेंसी ने बताया कि हक को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत पकड़ा गया। हक को सीबीआई ने नवंबर 2020 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
ED arrests kingpin in cattle smuggling case, Delhi court sent Him In seven days custody
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के सीमापार पशु तस्करी मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद इनाम उल हक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैरकानूनी कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। पशु तस्करी पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर होती थी। हक को शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।  

विज्ञापन

एजेंसी ने बताया कि हक को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत पकड़ा गया। हक को सीबीआई ने नवंबर 2020 में गिरफ्तार किया था। सीबीआई इस मामले की अलग से जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हक को पिछले महीने ही जमानत मिली थी। पश्चिम बंगाल के आसनसोल की विशेष कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में सीबीआई ने आरोप लगाया था कि हक गैरकानूनी पशु कारोबार मामले का मास्टरमाइंड है। इस काम में दो अन्य आरोपी उसकी मदद करते थे।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा और गिरफ्तार किया गया उसका भाई विकास मिश्रा बीएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार मुख्य आरोपी हक की सहायता करते थे। सतीश मुर्शिदाबाद और मालदा में तैनात था। इस मामले में दर्ज चार्जशीट में सीबीआई ने कुछ अन्य लोगों को नामजद किया था। पशु तस्करी मामले में मिश्रा बंधुओं के लिंक पर ईडी ने दावा किया कि अक्तूबर 2016 से मार्च 2017 के बीच विनय मिश्रा और विकास मिश्रा ने पशु तस्कर इनाम उल हक से 6.1 करोड़ रुपये हासिल किए। पिछले साल मार्च में एजेंसी ने मिश्रा बंधुओं का कोलकाता स्थित एक घर अटैच किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed