फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests director of Hyderabad based PCH company in 370 crore bank loan fraud case

ईडी का शिकंजा: 370 करोड़ की बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में हैदराबाद की पीसीएच कंपनी के निदेशक गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 02:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 02:56 AM IST
सार

ईडी का कहना है कि सीबीआई की चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि पीसीएच एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, पीसीएच लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड, बलविंदर सिंह और अन्य आरोपियों ने चेन्नई में जॉर्ज टाउन स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच को जानबूझकर घाटा कराया।

विज्ञापन
ED arrests director of Hyderabad based PCH company in 370 crore bank loan fraud case
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 370 करोड़ के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में हैदराबाद की एक कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई।

विज्ञापन


पीसीएच कारपोरेशन लिमिटेड और अन्य पीसीएच ग्रुप कंपनियों के डायरेक्टर बलविंदर सिंह को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बुधवार को हैदराबाद स्थित विशेष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 23 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी ने आरोपी के खिलाफ दर्ज सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


ईडी का कहना है कि सीबीआई की चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि पीसीएच एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, पीसीएच लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड, बलविंदर सिंह और अन्य आरोपियों ने चेन्नई में जॉर्ज टाउन स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच को जानबूझकर घाटा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर क्रेडिट सुविधा हासिल की और ऋण के पैसे को अपने निजी खातों में हस्तांतरित किया। सीबीआई ने पीसीएच ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ बाद में दो और एफआईआर दर्ज की थी। इसने विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों से कर्ज लिया और इनका भुगतान नहीं किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed