फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrested three Accused with mastermind who duped Foreigners from mathura

ED: डेविड मॉरिसन बनकर विदेशी नागरिकों को लूटने वाला शाहनवाज अहमद गिरफ्तार, ईडी ने दो साथियों को भी पकड़ा

Sun, 02 Jul 2023 01:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:14 AM IST
सार

एजेंसी ने मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड शाहनवाज अहमद जिलान को गिरफ्तार कर लिया है। शहनवाज डेविड मॉरिसन नाम से ठगी करता था। इसके अलावा विपिन कुमार शर्मा और विराज सिंह कुंतल को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ED arrested three Accused with mastermind who duped Foreigners from mathura
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

ईडी ने विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले तीन लोगों को मथुरा से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मथुरा में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। आरोपी सस्ते ऋण का लालच देकर अमेरिका, कनाडा और फिलीपींस आदि देशों के लोगों को ठग रहे थे। 

विज्ञापन

गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार 
एजेंसी ने मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड शाहनवाज अहमद जिलान को गिरफ्तार कर लिया है। शहनवाज डेविड मॉरिसन नाम से ठगी करता था। इसके अलावा विपिन कुमार शर्मा और विराज सिंह कुंतल को भी गिरफ्तार किया गया है, जो शाहनवाज का साथ देते थे। आरोपियों को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

14 जगह ईडी ने की छापेमारी
एक अधिकारी के मुताबिक, मामले में एजेंसी ने 27 जून को राजस्थान के जयपुर और नागौर तो वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा, कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ में 14 जगह छापेमारी की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया जा सके। इस दौरान मथुरा के दो कॉल सेंटर से अपराधी सामग्री जब्त की गई। दोनों कॉल सेंटरों से 90.37 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। ईडी ने कहा कि कॉल सेंटरों में काम करने वाले कुछ लोगों ने जयपुर में भी इसी तरह के फर्जी सेटअप किया था। उनके खिलाफ राजस्थान पुलिस मामले दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed