{"_id":"68a97667d383d4d06603e26d","slug":"ed-arrested-karnataka-congress-mla-k-c-veerendra-kumar-from-sikkim-in-illegal-online-and-offline-betting-case-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Illegal Betting Case: कर्नाटक के कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र गिरफ्तार, ED के छापे में करोड़ों नकद व आभूषण मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Illegal Betting Case: कर्नाटक के कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र गिरफ्तार, ED के छापे में करोड़ों नकद व आभूषण मिले
Sat, 23 Aug 2025 01:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:35 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में कर्नाटक के चित्रदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा ईडी ने 12 करोड़ रुपये नकद, छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी के सामान और चार वाहन बरामद किए। नकदी में में लगभग एक करोड़ की विदेशी मुद्रा भी शामिल है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार उर्फ 'पप्पी' को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में शनिवार को सिक्किम से धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। संघीय जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद 12 करोड़ रुपये नकद (लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए।
विज्ञापन
ईडी ने बताया कि चित्रदुर्ग के 50 साल के विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नामित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बंगलूरू की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई। ईडी का बंगलूरू जोन मामले की जांच कर रहा है। एजेंसी ने बताया कि विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कसीनो लीज पर लेने के लिए व्यावसायिक यात्रा पर गंगटोक गए थे। वीरेंद्र के भाई केसी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के ठिकानों से संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए गए। ईडी ने कहा, 'उनके अन्य सहयोगी, जैसे कि एक और भाई केसी थिप्पेस्वामी, दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं।'
विज्ञापन
धन शोधन मामले में कई जगहों पर छापेमारी की थी
इससे पहले ईडी ने बीते दिन धन शोधन मामले में वीरेंद्र और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर कई जगहों पर छापेमारी की थी। केसी वीरेंद्र कुमार पप्पी चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं। कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग से जुड़े मामले में छापेमारी
विधायक और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग से जुड़े एक मामले में छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय के बंगलूरू क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, मामले में चित्रदुर्ग जिले (छह परिसर), बंगलूरू शहर (10 परिसर), जोधपुर (तीन परिसर), हुबली (एक परिसर), मुंबई (दो परिसर) और गोवा (पांच कैसीनो पपीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो सहित आठ परिसर) में 30 स्थानों पर तलाशी ली गई। एक अधिकारी ने बताया कि अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में तलाशी ली जा रही है। तलाशी से पता चला है कि आरोपी King567, Raja567, Puppy’s003 और रत्ना गेमिंग के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटें चला रहा है।