फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED alleges Jaffer Sadiq drug trafficking Earning were invested in different industries

ED: ‘तमिल फिल्मों में लगाई ड्रग तस्करी की कमाई, विदेशों तक फैला पूर्व DMK नेता का अवैध कारोबार', ईडी का दावा

Sat, 13 Apr 2024 05:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

ईडी ने दावा किया है कि तस्करी के सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सादिक पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य मिश्रण पाउडर और सूखे नारियल के रूप में छद्मएफेड्रिन की तस्करी करने का कथित आरोप है।

विज्ञापन
ED alleges Jaffer Sadiq drug trafficking Earning were invested in different industries
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई, मदुरै और तिरुचिरापल्ली में छापेमारी के चार दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में एजेंसी ने कहा कि नशीले पदार्थ की तस्करी से कथित तौर पर अर्जित किए गए 40 करोड़ से अधिक रुपये बर्खास्त किए गए डीएमके पदाधिकारी जाफर सादिक और उनसे जुड़ी संस्थाओं- फिल्म निर्माण, होटल और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में लगाई गई है। गौरतलब है कि पिछले महीने एनसीबी को सदिक ने गिरफ्तार किया था। उनपर 3,500 किलो स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है, जिसकी कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

द्रमुक को फरवरी में सादिक ने किया बर्खास्त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्रग्स नेटवर्क से कथित संबंधों और एनसीबी द्वारा तस्करी के कथित आरोप लगाए जाने के बाद डीएमके ने फरवरी में सादिक को बर्खास्त कर दिया था।  ईडी ने सादिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के लिए एनसीबी मामले और अन्य एफआईआर का संज्ञान लिया था। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में तस्करी का कथित आरोप
ईडी ने दावा किया है कि तस्करी के सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सादिक पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य मिश्रण पाउडर और सूखे नारियल के रूप में छद्मएफेड्रिन की तस्करी करने का कथित आरोप है। नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त आय को सादिक ने अपने और अपने सहयोगियों के रियल एस्टेट, फिल्म निर्माण और लॉजिस्टिक्स सहित अलग-अलग उद्यमों में अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीएमके नेता के परिसर में छापेमारी
चेन्नई, मदुरै और तिरुचिरापल्ली के 25 परिसरों में ईडी ने नौ अप्रैल को छापेमारी की थी। एजेंसी ने धन शोधन अधिनियम (पीएमएलए) प्रावधानों के तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ मिलकर छापेमारी की थी। पूर्व डीएमके नेता सादिक तमिल फिल्म निर्माता भी हैं। छापेमारी के दौरान सादिक के अलावा तमिल फिल्मों के निर्देशक आमीर और अन्य लोगों के परिसरों में तलाशी ली गई है। एनसीबी ने बताया था कि सादिक के तमिल और हिंदी फिल्म फाइनेंसरों के साथ लिंक, कुछ हाई प्रोफाइल लोग और राजनीतिक फंडिंग उनके जांच के दायरे में थे। ड्रग्स तस्करी में सादिक का नाम आने पर फरवरी में ही उन्हें डीएमके से निष्कासित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed