{"_id":"5c36cb4fbdec223c71482779","slug":"economy-class-passengers-on-air-india-international-flights-can-now-bid-for-business-class-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह पैसे बचाएगा एयर इंडिया, यात्रियों को मिलेगा भारत में बना खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस तरह पैसे बचाएगा एयर इंडिया, यात्रियों को मिलेगा भारत में बना खाना
Thu, 10 Jan 2019 10:04 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों की तंगी से जूझ रही एयर इंडिया ने एक नई योजना शुरू की है। अब अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास से यात्रा करने वाले यात्री बिजनेस क्लास के लिए अप्लाई कर सकते हैं, यदि सीट खाली होती है तो। इसके लिए उन्हें बिड करनी होगी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि इकोनॉमी क्लास का टिकट लेते समय यात्री से अतिरिक्त भुगतान के लिए पूछा जाएगा। यह राशि बिजनेस क्लास के सामान्य किराए से 75 प्रतिशत तक कम होगी।
विज्ञापन
सीट के साथ यात्री को बिजनेस क्लास वाला खाना तो मिलेगा लेकिन उन्हें लाउंज की सुविधा नहीं मिलेगी। उनका बैगेज अलाउंस भी इकोनॉमी क्लास के अनुसार ही होगा। एयर इंडिया के विमान में 80 प्रतिशत तक सीटें भरी रहती हैं लेकिन बिजनेस क्लास में 50-60 प्रतिशत ही कब्जा होता है। अभी यह सुविधा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के रूट पर उपलब्ध है। इसके अलावा पैसे बचाने के लिए एयरलाइन अब भारत से ही आने-जाने के लिए खाना भरा करेगी।
विज्ञापन
एयरलाइन जिसकी बिक्री पिछले साल रोक दी गई थी क्योंकि सरकार को किसी भी निवेशक से सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब विमान में लंबी यात्राओं के लिए भारत से खाना भरेगी। एयरलाइन का कहना है कि दूसरे देशों में खाना बनाना और पैक करने का खर्च ज्यादा आता है। एक अधिकारी ने कहा, 'हम सालाना केटरिंग पर 800 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। हालांकि हमने इस कदम से होने वाले लाभ का अनुमान नहीं लगाया है लेकिन हमें उम्मीद है कि भारत से खाना लेने से हमारे पैसों की बचत होगी।'
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा, 'हम खाने की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे और उसे केल्ड कैबिनेट में रखेंगे ताकि उसका स्वाद और गुणवत्ता अच्छा बना रहे। दूसरा फायदा यह होगा कि भारतीय मेहमानों को घर का खाना मिलेगा।' स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस कदम को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लंबे समय तक खाने को स्टोर करने के लिए ठीक ढंग से योजना बनानी होगी ताकि उसका स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े और खाना खराब न हो।