फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECL security officer dies after falling ill during CBI search

अवैध कोयला खनन और चोरी मामले में सीबीआई के चार राज्यों में 45 जगहों पर पड़े छापे, ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी की मौत

Sat, 28 Nov 2020 07:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
ECL security officer dies after falling ill during CBI search
सांकेतिक चित्र

सीबीआई ने शनिवार को अवैध कोयला खनन और चोरी मामले में चार राज्यों में 45 जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान कोयला माफिया अनूप मांझी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद चलाया गया। यह माफिया पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो महाप्रबंधकों एवं तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ साठगांठ कर कोयले के अवैध खनन और चोरी के काम में लगा हुआ था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छापे की कार्रवाई उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हुई। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को अनूप मांझी, ईसीएल के महाप्रबंधकों अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुसटोरिया इलाका और अब पांडवेश्वर इलाका) और जयेश चंद्र राय (कजोर इलाका) के अलावा ईसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तन्मय दास, एरिया सिक्योरिटी इंस्पेक्टर कुनुसटोरिया धनंजय राय और एसएसआई औ सिक्योरिटी इंचार्ज कजोर देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कजोर इलाकों में लीज होल्ड खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में संलिप्त था। सीबीआई ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। मांझी के अवैध कारोबार में ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीएल के विजिलेंस विभाग ने की थी कार्रवाई
ईसीएल के विजिलेंस विभाग और टास्क फोर्स ने मई 2020 और इसके बाद अवैध खनन पर ध्यान दिया और उन्होंने परिवहन और खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहन तथा मशीनों को जब्त किया। जांच में ईसीएल इलाके में सुनियोजित तरीके से व्यापक स्तर पर अवैध खनन और कोयला चोरी के परिवहन के मामले पाए गए। साथ ही पता चला कि ईसीएल और सीआईएसएफ अधिकारियों की मिलीभगत से कोयला माफिया कजोर इलाके के लछीपुर और कुनुसटोरिया के टोप्सी गांव में ईसीएल के लीजहोल्ड इलाके में अवैध खनन कर रहा था। विभाग ने सात अगस्त को छापा मारकर पांडवेश्वर इलाके में रेलवे सीडिंग से नौ एमटी से अधिक चोरी के कोयले को बरामद किया। इसके अलावा अन्य जगहों से भी चोरी का कोयला पकड़ा गया। सीबीआई का आरोप है कि अनूप मांझी अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी का सरगना है।  


छापे के दौरान ईसीएल के एक सुरक्षा अधिकारी की बीमार पड़ने से मौत
सूत्रों ने बताया कि ईसीएल के एक सुरक्षा अधिकारी की अपने आवास पर सीबीआई के छापे के दौरान बीमार पड़ने से मौत हो गई। ईसीएल सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रानीगंज के कुनुसटोरिया स्थित सरकारी कंपनी में सिक्योरिटी इंस्पेक्टर धनंजय रॉय अचानक बीमार पड़े गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed