फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI said Polling for 58 seats of Rajya Sabha to be held on 23 March 2018

राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को होगा मतदान

Fri, 23 Feb 2018 10:11 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
ECI said Polling for 58 seats of Rajya Sabha to be held on 23 March 2018
संसद
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को 16 राज्यों की 58 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। संसद के उच्च सदन की 16 राज्यों में खाली हो रही 58 सीटों के लिये निर्वाचन प्रक्रिया पांच मार्च को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन सीटों के लिए मतदान 23 मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।
विज्ञापन


आयोग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 राज्यों से 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल आगामी दो अप्रैल को, दो राज्यों (उड़ीसा और राजस्थान) से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल तीन अप्रैल और झारखंड से दो सदस्यों का कार्यकाल तीन मई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


इनमें उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 10 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र और बिहार से छह-छह, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच तथा गुजरात और कर्नाटक से चार चार सदस्यों का कार्यकाल इसी दिन पूरा होगा.
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन प्रमुख सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उसमें केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत और रामदास अठावले शामिल हैं। 


निर्वाचन आयोग ने द्विवार्षिक चुनावों के अतिरिक्त केरल से राज्यसभा सीट का उपचुनाव भी कराने की घोषणा की। यह सीट पिछले साल सांसद वीरेंद्र कुमार की इस्तीफे के कारण खाली हुई है। वीरेंद्र कुमार का कार्यकाल अप्रैल 2022 के अंत में खत्म होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed