Lok Sabha Polls: चुनाव आयोग ने जारी किए लोकसभा चुनावों के आंकड़े; बताया अन्य लोकतंत्रों के मुकाबले अभूतपूर्व
चुनाव आयोग ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के आंकड़ों से जुड़ी 42 और चार राज्य विधानसभा चुनावों (अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) की 14-14 रिपोर्ट जारी कीं। आयोग ने कहा कि ये रिपोर्ट दुनिया भर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए मददगार साबित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में हो रहे चुनावों में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में हुए चुनावों से जुड़ा डाटा जारी किया है। इसके अनुसार लोकसभा चुनावों में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह है कि इसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। आयोग का कहना है कि भारत में लोकतंत्र अन्य देशों के मुकाबले अभूतपूर्व है।
Election Commission of India releases 42 Statistical Reports on Lok Sabha Elections 2024 and 14 reports each on four state assembly elections held simultaneously. These nearly 100 statistical reports will be a treasure trove for academicians, researchers, election watchers… pic.twitter.com/TczisSdGgW
— ANI (@ANI) December 26, 2024विज्ञापन
चुनाव आयोग ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के आंकड़ों से जुड़ी 42 और चार राज्य विधानसभा चुनावों (अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) की 14-14 रिपोर्ट जारी कीं। आयोग ने कहा कि ये रिपोर्ट दुनिया भर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए मददगार साबित होंगी। रिपोर्ट में कहा गया कि लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2024 में 12,459 नामांकन दाखिल किए गए, जबकि 2019 में यह संख्या 11,692 थी। वहीं 2024 में 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। जबकि 2019 में 8,054 उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे।
आयोग ने कहा कि चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक भाग लिया। यह बेहद उत्साहित करने वाले परिणाम हैं। आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 65.78% महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 65.55% पुरुष मतदाता इसमें शामिल हुए। वहीं 2024 में चुनाव लड़ने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 800 रही। जबकि 2019 में यह संख्या 726 थी।
आयोग ने कहा कि 2019 की तुलना में थर्ड-जेंडर मतदाताओं की संख्या में 46.4% की वृद्धि हुई है। 2024 में 90,28,696 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हुए। जबकि 2019 में यह संख्या 61,67,482 थी। आयोग ने यह भी कहा 2019 में 540 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था। जबकि 2024 में केवल 40 मतदान केंद्रों पर ऐसा हुआ। जो कि कुल 10.52 लाख मतदान केंद्रों के मुकाबले 0.0038 प्रतिशत है।
रिपोर्ट में लोकसभा सीट, विधानसभा सीट, राज्यवार मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की संख्या, राज्य और लोकसभा सीटवार मतदान, पार्टीवार वोट शेयर, लिंग-आधारित मतदान, महिला मतदाताओं की राज्यवार भागीदारी, क्षेत्रीय विविधताएं, निर्वाचन क्षेत्र की डाटा रिपोर्ट, राष्ट्रीय/राज्य दलों का प्रदर्शन, जीतने वाले उम्मीदवारों का विश्लेषण, निर्वाचन क्षेत्रवार विस्तृत परिणाम समेत काफी कुछ है।