फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC to visit poll-bound Jharkhand, Maharashtra next week

EC: अगले हफ्ते झारखंड और महाराष्ट्र का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग, चुनावी तैयारियों का लेगा जायजा

Sat, 21 Sep 2024 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Sep 2024 08:30 PM IST
सार

EC: चुनाव आयोग (ईसी) अगले हफ्ते महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेगा। यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए होगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
EC to visit poll-bound Jharkhand, Maharashtra next week
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसी) अगले हफ्ते महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेगा। यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए होगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अगुवाई में आयोग 23-24 सितंबर को झारखंड और 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगा। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव एक साथ हुए थे। लेकिन इ बार चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के चुनावों को अलग-अलग समय पर कराने का फैसला किया है। झारखंड में पिछले चुनाव अलग हुए थे।  
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी को खत्म होगा। जम्मू-कश्मीर में चुनाव पहले से चल रहे हैं। जबकि हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed