असम: कार से ईवीएम मिलने पर चुनाव आयोग की सफाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल, करीमगंज में पुलिस ने चलाईं हवा में गोलियां
- असम में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से ईवीएम मिलने पर भूचाल
- चुनाव आयोग ने चार पोलिंग अफसरों को निलंबित किया
- राहुल और प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम मिलने के बाद सियासी भूचाल आ गया है। चुनाव आयोग ने असम में ईवीएम से जुड़ी घटना पर रिपोर्ट पेश की है। हालांकि आयोग ने चार पोलिंग अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि असम में रतबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया गया है।
आयोग ने कहा-प्रत्याशी की पत्नी का था वाहन, ईवीएम की सील सही थी
दिल्ली में आयोग ने कहा कि मतदान के बाद जिस वाहन में पीठासीन अधिकारी ईवीएम को लेकर गए, वह कथित तौर पर पड़ोसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी की पत्नी की थी, जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया था। पीठासीन अधिकारी और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ईवीएम की सील हालांकि सही थी, फिर भी रतबाड़ी (सु) एलएसी1 के मतदान केन्द्र संख्या- 149 इंदिरा एमवी स्कूल में दोबारा मतदान कराने का फैसला किया गया है।
करीमगंज में हुआ बवाल, पुलिस ने चलाईं हवा में गोलियां
इस ईवीएम को लेकर करीमगंज जिले में बृहस्पतिवार रात को बवाल हुआ। ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के वाहन का इस्तेमाल होते देख भीड़ भड़क उठी और हिंसा हुई। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि रतबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में 149-इंदिरा एमवी स्कूल के निर्वाचन दल का वाहन करीमगंज शहर में स्ट्रांग रूम तक जाने के दौरान खराब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ में मुख्य रूप से एआईयूडीएफ और कांग्रेस के समर्थक थे। भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ की, जिसके बाद निर्वाचन दल को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) छोड़कर वहां से जाना पड़ा।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक निजी वाहन की मदद ली। संयोग से यह वाहन पत्थरकांडी के निवर्तमान भाजपा विधायक कृष्णेंदु पॉल के नाम पर पंजीकृत था। वाहन के निमल बाजार क्षेत्र में पहुंचने पर कुछ लोगों ने इसे देखा। पॉल इस बार पत्थरकांडी से भाजपा के उम्मीदवार हैं जबकि रतबाड़ी का प्रतिनिधित्व भाजपा के विधायक बिजॉय मालाकार कर रहे हैं। मालाकार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
EC issues factual report on incident involving EVM in Assam.
— ANI (@ANI) April 2, 2021
Polling party 149-Indira MV School of LAC 1 Ratabari (SC) met with incident. Party comprised a Presiding Officer & 3 polling personnel. They were accompanied by police personnel comprising a constable & a homeguard:EC pic.twitter.com/irm3DEr6KV
मतदान दल को छोड़कर भाग निकले सशस्त्र जवान
Action be taken against armed escort officer for leaving behind the stranded polling party and not ensuring their safe arrival at the destination: Special General Observer, Assam on the incident involving EVM in Patharkandi, Assam. pic.twitter.com/2I3Fgh7l22
— ANI (@ANI) April 2, 2021
प्रियंका ने ट्वीट कर उठाए सवाल
चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग
प्रियंका गांधी ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है। इस तरह के वीडियो को घटना बताकर इसे खारिज कर दिया जाता है। चुनाव आयोग को इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करने और सभी दलों को ईवीएम पर फिर से मूल्यांकन करने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने ली चुटकी
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गाड़ी में ईवीएम मिलने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर चुटकी ली है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि EC की गाड़ी ख़राब, भाजपा की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब!
EC की गाड़ी ख़राब,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 2, 2021
भाजपा की नीयत ख़राब,
लोकतंत्र की हालत ख़राब!#EVMs