फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC issues notice to Karnataka Cong on rate card ads against BJP seeks empirical evidence

कर्नाटक चुनाव: 'करप्शन रेट कार्ड' को लेकर EC का कांग्रेस को नोटिस, कल शाम तक जवाब दाखिल करने को कहा

Sat, 06 May 2023 08:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 May 2023 08:42 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने अखबारों में प्रकाशित 'करप्शन रेट कार्ड' वाले विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने रविवार की शाम तक उसे अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य मांगे हैं।

विज्ञापन
EC issues notice to Karnataka Cong on rate card ads against BJP seeks empirical evidence
Election Commission of India - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। सभी सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, चुनाव आयोग ने अखबारों में प्रकाशित 'करप्शन रेट कार्ड' वाले विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने रविवार की शाम तक उसे अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य मांगे हैं। शनिवार को भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


ईसी ने अपने नोटिस में कहा कि ये एक उचित धारणा है कि कांग्रेस के पास सामग्री/अनुभवजन्य/सत्यापन योग्य साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर ये विशिष्ट/स्पष्ट 'तथ्य' प्रकाशित किए गए हैं, एक ऐसी कार्रवाई जिसका लेखन के ज्ञान और ऐसा करने के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन किया जा सकता है। 
विज्ञापन


आयोग ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख से कहा कि वह इसके अनुभवजन्य साक्ष्यों  (जैसे आपके द्वारा दिए गए विज्ञापन में उल्लिखित नियुक्ति और तबादलों की दर, नौकरियों के प्रकार और रिश्वत के प्रकार) के साथ 7 मई, 2023 की शाम 7.30 बजे तक कोई स्पष्टीकरण दें और इसे सार्वजनिक डोमेन में भी रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इससे पहले 2 मई को सभी दलों और हितधारकों को सलाह दी थी कि वे चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता और बयानों की भाषा को लेकर सावधान रहें, ताकि राजनीतिक संवाद की गरिमा बनाए रखी जा सके। आयोग ने राजनीतिक दलों को अभियान और चुनावी माहौल को खराब न करने की नसीहत दी थी। 

राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होने वाले हैं। नतीजे 13 मई को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed