{"_id":"58d8f1274f1c1b477763dd08","slug":"ec-gives-6-months-more-to-cong-to-hold-organisational-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक टली राहुल की ताजपोशी? चुनाव आयोग ने बढ़ाई पार्टी चुनाव की मोहलत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिसंबर तक टली राहुल की ताजपोशी? चुनाव आयोग ने बढ़ाई पार्टी चुनाव की मोहलत
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Mon, 27 Mar 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
राहुल और सोनिया गांधी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव तय समय सीमा से छह महीने आगे खिसका दिए गए हैं। कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव 30 जून को होने थे, अब ये चुनाव 31 दिसंबर तक कराने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है। पार्टी से इस बाबत चुनाव आयोग से गुहार की थी, जिसे आयोग ने मान लिया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने कांग्रेस यह मोहलत तो दी है साथ ही चेतावनी भी दी है कि दिसंबर 2017 को ही पार्टी संगठनात्मक चुनावों की अंतिम अवधि माने।
विज्ञापन
इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस को 30 जून में ये चुनाव निपटा लेने का अल्टीमेटम दिया था। ताजा घटनाक्रम से तय हो गया है कि अगर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह भी साल के अंत में ही संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के चुनावों में सपा से गठबंधन करने के बावजूद औंधे मुंह गिरी कांग्रेस के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय बनी है कि पार्टी में आंतरिक बदलाव बेहद जरूरी हैं।