{"_id":"65c3e147ce3e260d2003b725","slug":"ec-directs-maharashtra-govt-to-suspend-3-officials-as-cops-recover-stolen-control-unit-of-evm-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चुनाव आयोग ने दिया तीन अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश, ईवीएम कंट्रोल यूनिट चोरी का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चुनाव आयोग ने दिया तीन अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश, ईवीएम कंट्रोल यूनिट चोरी का मामला
Thu, 08 Feb 2024 01:30 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:30 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तीनों आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उचित कार्यवाही की जाए। चोरी की घटना 3 फरवरी को सासवड में एक तहसीलदार के कार्यालय में हुई थी।
विज्ञापन
evm (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग ने तीन अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। मामला पुणे जिले का है, जहां कथित तौर पर एक राजस्व अधिकारी के कार्यलय से चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की नियंत्रण इकाई पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल, इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तीनों आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उचित कार्यवाही की जाए। चोरी की घटना 3 फरवरी को सासवड में एक तहसीलदार के कार्यालय में हुई थी। साथ ही इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया था।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सोमवार को जानकारी मिली। इसमें तीन लोगों ने कथित तौर पर तहसीलदार कार्यालय से ईवीएम की नियंत्रण इकाई और कुछ सामग्री चुरा ली थी। उन्होंने कहा कि चोरी के 24 घंटे के भीतर ईवीएम की चोरी हुई नियंत्रण इकाई बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे बताया, 'हमने अपराध में शामिल दो लोगों को पकड़ा और जिले के जेजुरी इलाके में उनके पास से नियंत्रण इकाई बरामद की। इसके बाद आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सासवड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
राज्य सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
फिलहाल, चुनाव आयोग ने राज्य को क्षेत्र के उप-विभागीय अधिकारी, तहसीलदार और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्य सरकार को प्रशिक्षण और जागरूकता के सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित नहीं करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया गया।
संभागीय आयुक्त (पुणे संभाग) चंद्रकांत पुलकुंदवार ने कहा, 'निलंबन के बारे में चुनाव आयोग से निर्देश मिले थे। हम निलंबन आदेश जारी करने की प्रक्रिया में हैं।'