{"_id":"661502be7ca5b0fb770f78fd","slug":"ec-asks-cbdt-to-verify-rajeev-chandrasekhars-poll-affidavit-details-following-congress-complaint-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग: सीबीडीटी को राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे के जांच के आदेश; कांग्रेस ने लगाए थे अनियमितता के आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग: सीबीडीटी को राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे के जांच के आदेश; कांग्रेस ने लगाए थे अनियमितता के आरोप
Tue, 09 Apr 2024 02:33 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:33 PM IST
सार
आयोग ने बताया कि हलफनामे में किसी भी तरह के बेमेल और फर्जीवाड़े से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 ए के तहत निपटा जाता है। नियम के अनुसार, नामांकन पत्र या हलफनामे में किसी भी जानकारी को छिपाने पर छह महीने तक की जेल या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने मंगलवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर द्वारा दायर हलफनामे में अनियमितता की जांच करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेस ने चंद्रशेखर द्वारा दायर हलफनामे में वास्तविक और घोषित संपत्ति में अनियमितता का दावा किया था और इसकी जांच के लिए पार्टी ने पोल पैनेल का रुख किया।
बता दें कि चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। प्रक्रिया के अनुसार, चुनाव आयोग ने चंद्रशेखर द्वारा दायर हलफनामे में अनियमितता की जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने बताया कि हलफनामे में किसी भी तरह के बेमेल और फर्जीवाड़े से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 ए के तहत निपटा जाता है। नियम के अनुसार, नामांकन पत्र या हलफनामे में किसी भी जानकारी को छिपाने पर छह महीने तक की जेल या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
चंद्रशेखर की संपत्ति का विवरण
भाजपा के नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईट) मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। नामांकन पत्र के साथ दायर हलफनामे में चंद्रशेखर ने चल संपत्ति का कुल मूल्य 13,69,18,637 रुपये बताया है, जबकि उनकी पत्नी के पास 12,47,00,408 रुपये की संपत्ति है। इसमें मौजूद नकदी, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सहकारी समितियों में जमा का विवरण, साथ ही बांड, डिबेंचर, शेयर, कंपनियों/म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय इकाइयों में निवेश भी शामिल हैं। चल संपत्ति में 1942 मॉडल की 'रेड इंडियन स्काउट' भी शामिल है, जो कर्नाटक में पंजीकृत है। इसके साथ ही उनके पास आभूषण, सर्राफा और 3.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य मूल्यवान वस्तुएं भी हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर की अचल संपत्तियों में 5,26,42,640 रुपये की कीमत पर खरीदी गई स्व-अर्जित संपत्ति शामिल है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 14,40,00,000 रुपये होगा। उन पर 19,41,92,894 रुपये की देनदारियां भी हैं, जिसे लेकर विवाद हैं। उनकी पत्नी पर 1,63,43,972 रुपये की देनदारी है जिसमें बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य से ऋण शामिल हैं। वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न में चंद्रशेखर की कुल आय 5,59,200 रुपये बताई गई है जो 2021-22 में 680 रुपये थी।