फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC announces schedule for Lok Sabha bypolls in Wayanad and Nanded news in hindi

Bypolls: वायनाड में 13 को और नांदेड़ में 20 नवंबर को होगा लोकसभा उपचुनाव, 23 को आएंगे नतीजे

Tue, 15 Oct 2024 04:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 15 Oct 2024 04:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के तमाम राज्यों में खाली पड़ी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं। चुनाव आयोग ने आज दो राज्यों में होने वाले चुनावी की तारीखों का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
EC announces schedule for Lok Sabha bypolls in Wayanad and Nanded news in hindi
चुनाव आयोग के चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के तमाम राज्यों में खाली पड़ी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं। चुनाव आयोग ने आज दो राज्यों में होने वाले चुनावी की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देश में खाली लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी। बता दें, दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड में 13 को और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। इन सभी चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

विज्ञापन


लोकसभा की खाली हैं ये प्रमुख सीटें
लोकसभा की खाली पड़ी सीटों की बात करें तो कुल तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट काफी प्रमुख सीट मानी जा रही है, क्योंकि पिछली बार यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां सांसद रहे थे। हालांकि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर जीतने के बाद उन्हें एक सीट खाली पड़नी थी। जिसमें उन्होंने अपने पार्टी की परंपरागत रायबरेली सीट को अपने पास रखते हुए वायनाड सीट को खाली करते हुए इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने मौके पर ही लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया था, और राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम जारी किया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर नजर
वहीं अन्य दो लोकसभा सीटों की बात करें तो, इसमें महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 2024 में कांग्रेस नेता वसंतराव चव्हाण ने जीत हासिल की थी, लेकिन चुनाव में जीत के कुछ महीने बाद ही उनके निधन से ये सीट खाली हो गई है। जबकि पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी यही हाल हुआ, जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता हाजी नुरुल इस्लाम ने जीत हासिल की थी और चुनाव के कुछ महीने बाद उनका भी निधन हो गया था।



किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव?
अब राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बात करें तो, देश की 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें, राजस्थान की 7 विधानसभा सीटें, पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटें, असम की 5 विधानसभा सीटें, बिहार की 4 विधानसभा सीटें, पंजाब की 4 विधानसभा सीटें, कर्नाटक की 3 विधानसभा सीटें, केरल की 3 विधानसभा सीटें, मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा सीटें, सिक्किम की 2 विधानसभा सीटें के साथ-साथ गुजरात, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed