फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eating and spitting tobacco and gutka is ban in 28 states, not on manufacturing

28 राज्यों में तम्बाकू-गुटखा खाने व थूकने पर रोक, लेकिन उत्पादन रहेगा जारी

Mon, 11 May 2020 07:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 May 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Eating and spitting tobacco and gutka is ban in 28 states, not on manufacturing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिल्ली, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र सहित 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सार्वजनिक स्थल पर तम्बाकू और गुटखा खाने और थूकने पर रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1 अप्रैल को सभी राज्यों से इसके इस्तेमाल और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाने को कहा था ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन


मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर कहा था कि पान मसाला और सुपारी खाने से थूकने की प्रबल इच्छा होती है और इससे कोरोना वायरस के तेजी से फैलने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


22 राज्य और छह केंद्र शासित प्रदेशों ने तम्बाकू उत्पादों पर रोक भी लगा दी थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसकी तारीफ भी की थी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान की प्रमुख प्रोफेसर प्रतिमा मूर्ति ने कहा कि इस बात के प्रमाण हैं कि धूम्रपान व तम्बाकू सेवन से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यदि वह कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है तो यही उपयुक्त समय है कि वह धूम्रपान छोड़ दें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता और फेफड़े की स्थिति में सुधार आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed