फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   East Frontier Railway launched an operation and rescued 23 minors one smugglers arrested

कार्रवाई: पूर्वी सीमांत रेलवे ने अभियान चलाकर 23 नाबालिगों को छुड़ाया, एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 06:45 PM IST
शिवेंद्र तिवारी एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 19 Sep 2023 06:45 PM IST
सार

पूर्वी सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले कुछ दिनों में रेल के विभिन्न ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान 23 नाबालिगों को सफलतापूर्वक छुड़ाया। इस संबंध में आरपीएफ ने मानव तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
East Frontier Railway launched an operation and rescued 23 minors one smugglers arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले कुछ दिनों में रेल के विभिन्न ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान 23 नाबालिगों को सफलतापूर्वक उद्धार किया। इस संबंध में आरपीएफ ने मानव तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह अभियान आठ से 17 सितंबर तक चलाया गया था।
विज्ञापन


पूर्वी सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि यह अभियान न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, समसी, बदरपुर, बारसोई, रंगिया, कटिहार और डिमापुर रेलवे स्टेशनों के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। सभी नाबालिकों को बाद में मानदंडों के अनुसार संबंधित चाइल्ड लाइन और उचित सत्यापन के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 को रंगिया की आरपीएफ ने रंगिया रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच करते हुए भागे हुए एक नाबालिग लड़का और लड़की को छुड़ाया। बाद में इन नाबालिगों को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए फातिमा बालिका दयाधाम, रंगिया को सौंप दिया गया। इसी तरह से नौ सितंबर को मालीगांव की आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22449 (गुवाहाटी - नई दिल्ली) से भागे हुए चार नाबालिग लड़कों को छुड़ाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में नाबालिगों को आगे की कार्रवाई के लिए बिरझोरा चिल्ड्रेन होम, बंगाईगांव को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह से आठ और 9 सितंबर की मध्यरात्रि में, एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 13034 (कटिहार - हावड़ा) एक्सप्रेस में एक संदिग्ध मानव तस्कर से संबंधित तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान उन लोगों ने एक मानव तस्कर को पकड़ा और उसके चंगुल से एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया। बाद में छुड़ाई गई नाबालिग लड़की के साथ पकड़े गए मानव तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी मालदा टाउन को सौंप दिया गया।


सब्यसाची ने बताया कि इस वर्ष अगस्त के दौरान आरपीएफ ने एक अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के साथ 70 नाबालिग लड़कों एवं लड़कियों और तीन महिलाओं को छुड़ाया था। रेलवे सुरक्षा बल मानव तस्करी में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ संदिग्ध तौर पर, अकेले यात्रा करने, उचित अभिभावक के बिना बच्चों की आवाजाही आदि के लिए चौकन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed