{"_id":"6360bd7102c3d96c8745a096","slug":"earthquake-tremors-felt-in-arunachal-pradesh-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अरुणाचल प्रदेश-मध्यप्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: अरुणाचल प्रदेश-मध्यप्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Tue, 01 Nov 2022 12:03 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:03 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल के हानि की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। किसी के जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी।
विज्ञापन
एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 4:07 बजे आया और यह तवांग से 81 किमी उत्तर में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।कल अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग के दक्षिण में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। 18 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है। इस साल देश में 1 से 30 सितंबर के बीच छोटे परिमाण (3 से कम) के 17 भूकंप आए।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में सुबह आया भूकंप
वहीं मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में मंगलवार सुबह तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की 3.9 तीव्रता थी। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत छह जिलों में भी मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। करीब 50 सेकंड तक लोगों ने जमीन में कंपन महसूस की, डरकर लोग घरों से बाहर निकल। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई हैं। केंद्र जबलपुर से 35 किमी दूर और डिंडौरी से 10 किमी दूर रहा। भूकंप का हाइपो सेंटर 10 किमी की गहराई पर मिला है।
सुबह करीह 8 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। प्रदेश के छह जिलों डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर बालाघाट और उमरिया जिले में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।