{"_id":"5fc973038ebc3e9b8c5d85d6","slug":"earthquake-of-magnitude-3-9-on-the-richter-scale-hit-mayurbhanj-in-odisha-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा और उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही इनकी तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा और उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही इनकी तीव्रता
Fri, 04 Dec 2020 06:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा और उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। ओडिशा के मयूरभंज में देर रात 2:13 बजे भूकंप के झटके आए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 रही।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 3.9 on the Richter scale hit Mayurbhanj in Odisha at 2:13 am today: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) December 3, 2020विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप 3.10 बजे आया।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 2.6 on the Richter scale occurred at 3:10 am today in Pithoragarh, Uttarakhand: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) December 3, 2020
बता दें कि मंगलवार को सुबह हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई, हालांकि उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
बीते छह महीनों में उत्तर भारत में आए कई हल्के भूकंप
उत्तर भारत में बीते छह महीनों में कई हल्के भूकंप आए हैं जो हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका को आधार देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे कई छोटे भूकंप बड़ी तबाही का संकेत होते हैं।