फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake news : Omar Abdullah Rahul Gandhi live session delhi ncr chicago student

भूकंप आया तो कंबल लेकर दौड़े उमर अब्दुल्ला, वीडियो कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल- हिल रहा पूरा कमरा

Sat, 13 Feb 2021 08:03 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 13 Feb 2021 08:03 AM IST
विज्ञापन
Earthquake news : Omar Abdullah Rahul Gandhi live session delhi ncr chicago student
उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी - फोटो : फाइल

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत शुक्रवार रात 10:34 बजे भूकंप के झटकों से थर्रा गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से करीब 90 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वे डर की वजह से घरों से बाहर निकल आए। आइए बताते हैं कि जब हिल रही थी धरती, तब नेताओं ने क्या किया...

विज्ञापन


जिस वक्त भूकंप से धरती हिल रही थी, डरे हुए लोग अपने-अपने घरों से बाहर खड़े थे, उस वक्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत कर रहे थे। भूकंप के झटके लगते ही राहुल को कहते सुना गया कि उनका पूरा कमरा हिल रहा है।इसका वीडियो ट्विटर पर आया है। 
विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, '' 2005 के बाद श्रीनगर में भूकंप के तगड़े झटके ने मुझे घर से बाहर निकलने के लिए विवश कर दिया। मैंने एक कंबल पकड़ा और घर से बाहर भागा। इस दौरान मुझे अपना फोन लेना भी याद नहीं था, इसलिए जब जमीन हिल रही थी तब ‘भूकंप’ ट्वीट नहीं कर पाया।'' 

कैप्टन बोले, सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। राज्य के पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र ने भी लोगों की सलामती की कामना की।

भूकंप का एक ही झटका आया : एनसीएस
एनसीएस के संचालन प्रमुख जेएल गौतम ने कहा कि भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था। शुरुआती जांच में पता चला था कि केंद्र अमृतसर था। हमने उस जानकारी को संशोधित किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि संदेश ‘प्रणाली में गलती’ से लिया गया था और इसे ठीक कर दिया गया है। एनसीएस ने कहा था कि भूकंप के दो झटके आए, ताजिकिस्तान में रात 10.31 पर और अमृतसर में रात 10.34 पर। बाद में गौतम ने कहा कि एक ही झटका आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed