फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake In Meghalaya Richter Scale Magnitude News Updates in hindi

Updates: बंगाल में TMC कार्यकर्ता बताए जा रहे शख्स की हत्या; सिक्किम के गांव में अचानक आई बाढ़, दो की मौत

Mon, 10 Jun 2024 02:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Earthquake In Meghalaya Richter Scale Magnitude News Updates in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता बताए जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  

विज्ञापन

 
मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा सनातन घोष तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस बात का पता लगा रही है कि क्या हत्या का कारण भूमि स्वामित्व को लेकर कोई राजनीतिक संबंध या व्यक्तिगत दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि 30 साल के घोष रविवार की रात को दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी एक कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से गिरने के बाद कार सवार हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो गोलीबारी के बाद फरार हो गए।

सिक्किम के गांव में आई बाढ़, दो की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त
सिक्किम के नामची जिले के मजुआ गांव में सोमवार सुबह भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से करीब 53 किलोमीटर दूर जिले के यांगांग इलाके में हुई।

अधिकारी ने कहा, इन दोनों मौतों के अलावा गांव में सुबह करीब छह बजे अचानक आई बाढ़ में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है। घायलों को सिंगतम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कम से कम सात घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि राज्य की आपदा प्रबंधन टीमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं। 

मेघालय में भूंकप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 आंकी गई तीव्रता
मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 आंकी गई है। 

 

हिंसाग्रस्त जिरीबाम में तनावपूर्ण हालात 
मणिपुर के हिंसाग्रस्त जिरीबाम जिले में रविवार को हालात तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में रहे। संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को दो पुलिस चौकियों और 70 मकानों को फूंक दिया था। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है ताकि कोई सांप्रदायिक भावनाएं न भड़का सके। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की है। जिरीबाम में बृहस्पतिवार शाम उग्रवादियों की ओर से एक शख्स की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी। शनिवार देर रात सोरोक अटिंगबी खुनौ में भीड़ ने एक ट्रक में आग लगा दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 70 से अधिक राज्य पुलिस कमांडो की अतिरिक्त टुकड़ी को जिरीबाम भेजा गया। 239 मैतेई लोगों को निकालकर कैंप में रखा गया है। मैतेई संस्था मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति ने कुकी उग्रवादियों व अप्रवासियों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

न्हावा शेवा से चार करोड़ से अधिक कीमत के लैपटॉप बरामद
 सीमा शुल्क विभाग ने न्हावा शेवा में 4.11 करोड़ रुपये मूल्य के इस्तेमाल हो चुके 4,600 लैपटॉप और विभिन्न ब्रांडों के 1,000 से अधिक कंप्यूटर पार्ट्स जब्त किए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जवाहरलाल नेहरू सीमा शुल्क गृह (जेएनसीएच) की विशेष खुफिया एवं जांच शाखा (एसआईआईबी आयात) के अधिकारियों ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से एक खेप से इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया था। 

उन्होंने बताया कि जब्त लैपटॉप और 1,546 सीपीयू की कीमत 4.11 करोड़ रुपये है और इन्हें दुबई से आयात किया गया था जबकि आपूर्तिकर्ता हॉन्गकॉन्ग का रहने वाला है। बता दें, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की नीति के अनुसार उचित प्राधिकरण के बिना ऐसी वस्तुओं का आयात प्रतिबंधित है।

अधिकारी ने कहा कि इस्तेमाल किए गए लैपटॉप को दिल्ली के पटपड़गंज स्थित अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) के माध्यम से तस्करी की गई थी। एसआईआईबी के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुंबई और दिल्ली में एक साथ तलाशी ली और आयात करने वाली कंपनी के मास्टरमाइंड सह मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने आयातक के परिसर से तस्करी के सामान की बिक्री से प्राप्त 27.37 लाख रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed