फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in Leh Alchi village, magnitude 4.8 in Ladakh

Earthquake: लेह के अलची गांव में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.8 रही तीव्रता

Fri, 16 Sep 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Sep 2022 08:42 AM IST
सार

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। इसका केंद्र धरती से 10 किमी नीचे गहराई में था।

विज्ञापन
Earthquake in Leh Alchi village, magnitude 4.8 in Ladakh
भूकंप के झटके - फोटो : ANI

विस्तार

लेह के अलची गांव में शुक्रवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 4:19 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। इसका केंद्र धरती से 10 किमी नीचे गहराई में था। बता दें, इससे पहले पिछले सप्ताह ही जम्मू-कश्मीर में कटरा से 62 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

विज्ञापन

 

एनएसई ने एक ट्वीट में कहा, "लेह के अलची से 189 किमी उत्तर में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।"

विज्ञापन

 

जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती है, तो भूकंप महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed