{"_id":"611e65ce8ebc3e7a1d779a26","slug":"earthquake-in-gujarat-jamnagar-4-2-magnitude-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: जामनगर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: जामनगर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता
Thu, 19 Aug 2021 07:38 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:38 PM IST
सार
जामनगर में भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में दहशत का माहौल पसर गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक खुले में ही खड़े रहे।
विज्ञापन
भूकंप की तीव्रता को कैसे मापा जाता है?
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के जामनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मैग्निट्यूड मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
मेरठ-कश्मीर में भी आया भूकंप
गौरतलब है कि गुरुवार को गुजरात के जामनगर के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, कटरा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उधर, मेरठ में भूकंप की तीव्रता 2.7 मैग्निट्यूड दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कहीं भी कोई नुकसान नहीं हुआ। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, कटरा में सुबह 5:08 बजे भूकंप आया, जिसकी इसकी गहराई पांच किमी थी। उधर, मेरठ में सुबह 7:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर अंदर थी।
विज्ञापन
भूकंप आए तो बरतें यह सावधानी
भूकंप आने के बाद लोगों को डरना नहीं चाहिए। उन्हें सावधानी और संयम बरतना चाहिए। अगर आप भूकंप के झटके महसूस करते हैं तो सबसे पहले घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर पहुंचने की कोशिश करें। अगर आपका घर हाईराइज इमारत या संकरी गली में है तो बाहर निकलने से बेहतर घर में ही सुरक्षित जगह खोजें। उस दौरान घर में किसी कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे बैठकर सिर और अन्य संवेदनशील अंगों को बचाने की कोशिश करें।
विज्ञापन