फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6.3 Earthquake In Tajikistan, Tremors Felt In Delhi, Parts Of North India

उत्तर भारत के कई हिस्सों के साथ पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके, ताजिकिस्तान रहा केंद्र

Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
6.3 Earthquake In Tajikistan, Tremors Felt In Delhi, Parts Of North India
उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की रात करीब 10.31 मिनट पर उत्तर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। देश में दिल्ली, नोएडा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लेकिन इसमें तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। गाजियाबाद के वैशाली और वसुंधरा तथा अन्य इलाकों में भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिसों में भी भूकंप का भय देखा गया।
विज्ञापन


भारत और ताजिकिस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से दहशत से दिल्ली-एनसीआर में दहशत में आए लोग घरों से बाहर आ गए। पहले खबर सामने आई कि दो भूकंप आए हैं जिनमें से एक का केंद्र अमृतसर है। हालांकि, बाद में मौसम विभाग से स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी कि एक ही भूकंप आया है, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों सहित देश के उत्तरी क्षेत्रों में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। साथ ही पाकिस्तान में, इस्लामाबाद, लाहौर और पंजाब के अन्य क्षेत्रों सहित खैबर पख्तूनख्वा के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई। हालांकि, भूकंप की वजह से इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और अन्य शहरों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूपी और उत्तराखंड के भी कई शहरों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 80 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। 

भूकंप विज्ञान विभाग के मुताबिक भारत में इसका केंद्र अमृतसर में था और इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भारत में रात 10:31 बजे और 10:34 बजे दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए। झटके इतने तेज थे कि दिल्ली एनसीआर में लोग घरों से बाहर निकल आए।


हिमाचल प्रदेश के चंबा, पंजाब के चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, हरियाणा के अंबाला, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा और उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बड़कोट, अल्मोड़ा में भी झटके महसूस किए गए। गुजरात के भी कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से भी किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed