{"_id":"615bccb18ebc3ef8d7271733","slug":"earthquake-in-arunchal-pradesh-today-with-magnitude-4-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांपी धरती: अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके हुए महसूस, हताहत की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांपी धरती: अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके हुए महसूस, हताहत की खबर नहीं
Tue, 05 Oct 2021 09:25 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:25 AM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे अरुणाचल प्रदेश के निकट पेंगिन में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए । इस दौरान लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए। जबकि अधिकांश लोग नींद में थे। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के पांगिन इलाके में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती डोलने के बीच लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि,बड़ी संख्या में लोग इस दौरान सो रहे थे। कुछ लोगों को भूकंप आने की खबर तक नहीं लगी। जब लोगों ने मोबाइल, टीवी और रेडियो खोला तो उन्हें भूकंप आने की सूचना मिली।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब पांगिन इलाके के पास रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश से 276 किलोमीटर उत्तर- उत्तर पश्चिम था।
विज्ञापन
भूकंप से किसी तरह की हानी नहीं
भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 08:08 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इससे पहले राज्य में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 4.5 on the Richter scale occurred at 0808 hours, 276 km north-northwest of Pangin, Arunachal Pradesh: National Center for Seismology (NCS)
— ANI (@ANI) October 5, 2021