{"_id":"62c3ae978dad577579519626","slug":"earth-quake-in-portblair-in-andaman-nicobar-island-magnitude-4-3-occurred","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अंडमान और निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: अंडमान और निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
Tue, 05 Jul 2022 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्टब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्टब्लेयर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:57 AM IST
सार
भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। भूकंप की गहराई 30km थी।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्टब्लेयर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह करीब 8.05 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। भूकंप की गहराई 30km थी।
विज्ञापन
जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
विज्ञापन