फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Earlier, it took at least eight days...": Fadnavis praises PM Modi for infra work at borders

Maharashtra: 'पहले आठ दिन लगते थे...', सीमांत इलाकों में बुनियादी ढांचे के लिए फडणवीस ने की PM मोदी की सराहना

Tue, 05 Mar 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 10:10 PM IST
सार

Maharashtra: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चीन की सीमा से लगे लेह और लद्दाख के क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए केंद्र के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, अब हम 12 घंटे में अपने कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
"Earlier, it took at least eight days...": Fadnavis praises PM Modi for infra work at borders
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का व्यापक विकास देखा है। वह मंगलवार को जलगांव में 'नमो युवा सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने देशभर में रेल, हवाई अड्डों और बदरगाहों के बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया है। हमने नए जमाने की मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेनों को देशभर में चलते देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चीन की सीमा से लगे लेह और लद्दाख के क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए केंद्र के प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा, "अब हम 12 घंटे में अपने कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच सकते हैं।" 

विज्ञापन

'हम दुश्मन का सामना करने में बेहतर स्थिति में'
फडणवीस ने कहा, "सीमावर्ती इलाकों सहित देश के कोने-कोने में अब और सड़कें बन जाने से हम अपने दुश्मनों का सामना करने के लिए बहुत बेहतर स्थिति में हैं, चाहे वह पाकिस्तान हो या कोई अन्य देश।" उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें देश के सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर काम हुआ है। 

'सेना देती थी कांग्रेस को चीन के ढांचे की जानकारी'
उन्होंने कहा, "इससे पहले हमारे सैन्य अधिकारी कांग्रेस को चीन के आक्रामक बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देते थे और वे आसानी से हम पर हमला करने की साजिश रचने में सक्षम हो जाते थे। यह कहा जाता था कि चीन बहुत आसानी से सीमाओं पर भारी हथियार जुटा सकता है और यदि वह चाहे तो 24 घंटे के भीतर हम पर हमला कर सकता है। अगर कभी ऐसी स्थिति पैदा होती है तो हमारे सैनिकों को बहुत कम समय में लड़ाकू हथियारों का इस्तेमाल करना होगा और उस दिशा में बुनियादी ढांचे की कमी एक समस्या है।" 

'पहले सीमांत इलाकों में पहुंचने में लगते थे आठ दिन'
उन्होंने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "इससे पहले हमारे कुछ सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचने में हमें कम से कम आठ दिन लग जाते थे।" उप मुख्यमंत्री ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए बुनियादी ढांचे के विकास के कारण अब हम सीमा पर किसी भी दुस्साहस का जवाब दे सकते हैं और जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed